मोहनिया: NH-19 पर ट्रेलर से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो, बाल-बाल बचे सवारी; टला हादसा

दुर्घटना में छतिग्रस्त वाहन
कैमूर जिले में NH-19 पर एक बड़ा सड़क हादसा टल गया जब एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर ट्रेलर से जा टकराई. गनीमत रही कि गाड़ी में सवार सभी लोग सुरक्षित बच निकलने में कामयाब रहे. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई.
Accident Averted on NH-19 in Kaimur : कैमूर जिले के मोहनिया थाना क्षेत्र में बुधवार की रात एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया, जब तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने सामने चल रहे ट्रेलर में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी. इस हादसे में स्कॉर्पियो का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया, लेकिन गनीमत रही कि गाड़ी में बैठे सभी लोग सुरक्षित बच निकले. घटना के बाद कुछ देर के लिए पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया.
जानकारी के मुताबिक, यह हादसा एनएच-19 पर स्टेशन मोड़ के पास हुआ. स्कॉर्पियो उत्तर प्रदेश की तरफ से सासाराम की ओर जा रही थी. इसी दौरान सामने चल रहे ट्रेलर से उसकी दूरी कम हो गई और अचानक तेज रफ्तार में पीछे से टक्कर हो गई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कॉर्पियो का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया.
Scorpio Hits Trailer : टक्कर के बाद मची अफरा-तफरी, जुटी भीड़
हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया. तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग तुरंत घटनास्थल की ओर दौड़े. देखते ही देखते वहां राहगीरों की भीड़ जमा हो गई. लोग यह देखने के लिए इकट्ठा हो गए कि कहीं किसी को गंभीर चोट तो नहीं आई है.
हालांकि राहत की बात यह रही कि स्कॉर्पियो में सवार सभी लोग सुरक्षित थे. बताया जा रहा है कि हादसे के तुरंत बाद गाड़ी में बैठे लोग खुद ही वहां से निकल गए. इस कारण मौके पर मौजूद लोगों को ज्यादा जानकारी नहीं मिल पाई.
ट्रेलर चालक मौके से फरार
इस हादसे का एक अहम पहलू यह भी रहा कि टक्कर के बाद ट्रेलर चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया. इससे पुलिस के लिए जांच थोड़ा मुश्किल हो गया है. हालांकि स्थानीय लोगों ने बताया कि ट्रेलर तेजी से आगे बढ़ गया और कुछ ही देर में नजरों से ओझल हो गया.
पुलिस पहुंची, जांच शुरू
घटना की सूचना मिलते ही मोहनिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची. लेकिन तब तक ट्रेलर चालक फरार हो चुका था और स्कॉर्पियो सवार भी वहां से जा चुके थे. पुलिस ने मौके का जायजा लिया और क्षतिग्रस्त स्कॉर्पियो को जब्त कर थाने ले आई.
मोहनिया थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि स्कॉर्पियो और ट्रेलर के बीच टक्कर हुई थी. उन्होंने पुष्टि की कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है और सभी लोग सुरक्षित हैं. पुलिस अब फरार ट्रेलर चालक की पहचान करने में जुटी हुई है.
आगे की कार्रवाई पर नजर
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि ट्रेलर की पहचान की जा सके. आने वाले समय में चालक की गिरफ्तारी के बाद ही हादसे की असली वजह सामने आ पाएगी. प्रशासन का कहना है कि दोषी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










