कैमूर में पुलिस का अपराध के खिलाफ एक्शन, 54 गिरफ्तार, 226 वाहनों से वसूले 3.15 लाख रुपये जुर्माना

Updated:
विज्ञापन
कैमूर में सघन छापेमारी: 54 गिरफ्तार, 3.15 लाख रुपये का वाहन जुर्माना, 40 लीटर देसी शराब बरामद

भभुआ थाना | Prabhat Khabar Network

कैमूर जिले में अपराध पर लगाम लगाने के लिए पुलिस ने विशेष अभियान चलाया. इस दौरान 54 लोग विभिन्न मामलों में गिरफ्तार हुए और 226 वाहनों से 3.15 लाख रुपये से अधिक का जुर्माना वसूला गया. यह अभियान अपराध नियंत्रण के लिए जारी रहेगा.

विज्ञापन

Kaimur Police Special Drive : कैमूर जिले में अपराध नियंत्रण और शराबबंदी कानून के सख्त पालन को लेकर पुलिस ने मंगलवार को सभी थाना क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाया. इस दौरान विभिन्न मामलों में 54 लोगों को गिरफ्तार किया गया, जबकि वाहन जांच अभियान में 226 वाहनों से 3.15 लाख रुपये से अधिक का जुर्माना वसूला गया.

Kaimur News : शराब, वारंट और गंभीर मामलों में 54 गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक कार्यालय की ओर से बुधवार को जारी खैरियत प्रतिवेदन के अनुसार, गिरफ्तार किए गए 54 लोगों में 25 शराब सेवन, 12 वारंट, 5 बीएनएसएस-170, 3 पशु क्रूरता, 2 शराब कांड, 2 आर्म्स एक्ट, 2 अन्य मामलों, 1 हत्या के प्रयास, 1 अपहरण और 1 एससी/एसटी एक्ट के आरोपी शामिल हैं.

40 लीटर शराब, वाहन और मवेशी जब्त

अभियान के दौरान पुलिस ने 40 लीटर देसी शराब बरामद की. इसके अलावा एक मोटरसाइकिल, एक पिकअप वाहन, एक मोबाइल फोन और 15 मवेशियों को भी जब्त किया गया.

226 वाहनों से वसूला 3.15 लाख रुपये जुर्माना

वाहन जांच अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 226 वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई. इस कार्रवाई में कुल 3 लाख 15 हजार 500 रुपये का जुर्माना वसूला गया.

अपराध नियंत्रण के लिए अभियान रहेगा जारी

पुलिस ने बताया कि जिले में अपराध नियंत्रण, शराबबंदी कानून के प्रभावी क्रियान्वयन और वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के उद्देश्य से यह विशेष अभियान लगातार चलाया जा रहा है. आने वाले दिनों में भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे.


विज्ञापन
Vinod Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Vinod Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन