ePaper

Kaimur News : कैमूर ने औरंगाबाद को 78 रनों से हराया

Updated at : 25 Apr 2025 9:07 PM (IST)
विज्ञापन
Kaimur News : कैमूर ने औरंगाबाद को 78 रनों से हराया

बिहार क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित कैमूर जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में जगजीवन स्टेडियम भभुआ में बीसीए रणधीर वर्मा अंडर-19 शाहाबाद जोन में कैमूर जिला क्रिकेट संघ और औरंगाबाद जिला क्रिकेट संघ के बीच सातवां मैच खेला गया.

विज्ञापन

भभुआ सदर. बिहार क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित कैमूर जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में जगजीवन स्टेडियम भभुआ में बीसीए रणधीर वर्मा अंडर-19 शाहाबाद जोन में कैमूर जिला क्रिकेट संघ और औरंगाबाद जिला क्रिकेट संघ के बीच सातवां मैच खेला गया. इसमें कैमूर ने औरंगाबाद को आसानी से 78 रन से हरा दिया. सुबह कैमूर डीसीए के कप्तान सूर्यांश तिवारी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया. पहले बल्लेबाजी करते हुए कैमूर डीसीए की टीम निर्धारित 50 ओवर में 6 विकेट खोकर 324 रन बनायी. कैमूर डीसीए की ओर से देवांश अश्वल ने 98 गेंद में 117 रन की शतकीय पारी खेली. प्रदीप यादव ने भी तेज अर्धशतक जमाते हुए 48 गेंद में अविजित 68 रन बनाये. इसके अलावा सूर्यांश तिवारी ने 59 गेंद में 40 रन, उत्सव आनंद ने 28 गेंद में 39 रन, रिषभ राज ने 27 रन, कुमार अभिजीत 16 और सौरव मिश्रा ने 11 रन बनाये. औरंगाबाद डीसीए की ओर से प्रभात सिंह ने 58 रन और विशाल कुमार ने 65 रन खर्च करके 2-2 विकेट और अंकुश अग्रवाल व सैफ अली ने 1-1 विकेट हासिल किया. कैमूर डीसीए के 325 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए औरंगाबाद की टीम 48.4 ओवर में सभी विकेट खोकर 246 रन ही बना सकी, जिसमें हर्ष गिरी ने एकल संघर्ष करते हुए 91 गेंद में 68 रन, आयुष राज 40 गेंद में 42 रन, विशाल कुमार 40 गेंद में 39 रन, अर्जुन कुमार व अंकुश अग्रवाल ने 18-18 रन, प्रिंस चौहान 17 और सोनल सिंह ने 13 रन बनाये. कैमूर की ओर से अनुज राज सिंह ने 3 विकेट, प्रदीप यादव व देवांश अश्वल ने 2-2 विकेट और विकास यादव व सुर्यांश तिवारी ने 1-1 विकेट हासिल किया. देवांश अश्वल को शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच की ट्रॉफी संघ के सचिव अजय कुमार सिंह ने प्रदान किया. इस मैच में बीसीए अंपायर के रूप में पटना के सुनील सिंह और अविनाश कुमार शुक्ला थे. ऑनलाइन स्कोरर के रूप में विशाल कुमार और ऑफलाइन स्कोरर के रूप में सौरव कुमार थे. वहीं, शनिवार का मुकाबला औरंगाबाद डीसीए व बक्सर डीसीए के बीच होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRABHANJAY KUMAR

लेखक के बारे में

By PRABHANJAY KUMAR

PRABHANJAY KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन