ePaper

Kaimur News : बाइक चोरों के आगे पुलिस लाचार, एक दिन में भभुआ से हुईं तीन बाइकों की चोरी

Updated at : 06 Jul 2025 8:31 PM (IST)
विज्ञापन
Kaimur News : बाइक चोरों के आगे पुलिस लाचार, एक दिन में भभुआ से हुईं तीन बाइकों की चोरी

25 दिन में ही भभुआ शहर से 15 बाइकों की हुई चोरी

विज्ञापन

भभुआ

सदर.

शातिर बाइक चोरों के आगे भभुआ की पुलिस भी लाचार दिख रही है. आलम यह है कि एक ही दिन में बाइक चोर भभुआ शहर से तीन-तीन बाइकों की चोरी कर ले रहे हैं. और पुलिस कुछ भी नहीं कर पा रही है. अगर सिर्फ भभुआ शहर की बात करें, तो पिछले 25 दिन में चोरों के द्वारा 15 बाइकों की चोरी कर ली गयी. बड़ी बात यह है कि पिछले 10 दिनों में बाइक चोर शहर में जहां से भी उनकी इच्छा हो रही है. वहां से दिनदहाड़े बेखौफ बाइक की चोरी कर ले रहे हैं और उन्हें कोई देखने या रोकने वाला नहीं है. बाइक चोरों के चोरी करने के रफ्तार को देखकर ऐसा लग रहा है कि उनके अंदर पुलिस या कानून का कोई डर नहीं रह गया है. जहां एक ही दिन में तीन-तीन बाइकों की चोरी कर रहे हैं, जिनमें शुक्रवार को कचहरी के पास से दो समहरणालय के पास से एक बाइक की चोरी कर बड़े आराम से चोर फरार हो गये, जो स्पष्ट रूप से भभुआ की पुलिस के लिए एक बड़ी चुनौती है.

बाइक चोरी संगठित अपराध का एक बड़ा उदाहरण:

शहर से हो रही बाइक की चोरी संगठित अपराध का एक बड़ा उदाहरण है. बाइक चोरी करने वाले चोर शहर में लगातार बाइकों की चोरी करते हैं और फिर वह मामूली कीमत चार-पांच हजार रुपये में उसे बाइक को खपाने वाले गिरोह के हाथ में बेच देते हैं और वह गिरोह फिर उसे शराब तस्कर से लेकर दूसरे राज्यों में बेचकर उस पर मुनाफा कमाते हैं. जबकि, कई बार यह भी देखा गया है कि बाइक चोर गिरोह उसे कबाड़ में बेच दिया करते हैं. बाइक की चोरी करने से लेकर उसे खपाने के इस धंधे में एक पूरा गिरोह सक्रिय है और इस गिरोह का जब तक पुलिस के द्वारा उद्वेदन कर उन्हें पकड़ नहीं लिया जाता है, तब तक इस चोरी पर लगाम लगाना संभव नहीं दिख रहा है. वहीं, इससे पहले के इतिहास पर नजर डालें, तो जब भी इन बाइक चोर गिरोहों का उद्वेदन करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है, तब तब बाइक चोरी पर भी लगाम लगा है. लेकिन, बाइक चोरी पर लगाम लगाने के लिए अन्य जितने भी हथकंडे अपनाये गये जैसे सादे लिबास में पुलिस बल को खड़ा करना, बाइक पर नजर रखना यह सब हथकंडे फेल हो गये हैं. क्योंकि, बाइक चोरी करने वाले लोग जब देखते हैं कि कोई व्यक्ति वहां पर नजर रख रहा है, तो वह अपने चोरी का जगह बदल देते हैं.

सबसे सुरक्षित इलाका होने के बाद भी हो रही चोरी

बाइक चोरी की हो रही घटनाओं में सबसे आश्चर्यजनक पहलू यह है की शहर में सबसे सुरक्षित एरिया एसपी आवास और मजिस्ट्रेट आवास से घिरे सिविल कोर्ट को माना जाता है, जहां सीसीटीवी कैमरे सहित सुरक्षा के तमाम इंतजाम है. लेकिन, उसी कचहरी गेट से चोर लगातार बाइक की चोरी कर रहे हैं. कचहरी मुख्य द्वार के समीप ही पुलिस टीम भी तैनात रहती है और पुराने मंडलकारा व एसपी आवास के बाहर सीसीटीवी कैमरे भी लगे हुए हैं, लेकिन इतनी सुरक्षा के बावजूद बाइक चोर अपने मंसूबे में कामयाब हो जा रहे हैं. हालांकि, कुछ महीने पहले भभुआ और चैनपुर पुलिस के संयुक्त प्रयास से बाइक चोरी करनेवाले गिरोह को पकड़ते हुए कई बाइक बरामद किये गये थे. इसके बाद से शहर में बाइक चोरी पर लगाम लग गयी थी. लेकिन, इधर पुनः बाइक के शातिर चोर शहर के भीड़भाड़ वाले इलाके में सक्रिय हो गये हैं. कुछ ऐसी ही स्थिति जिला समाहरणालय और सदर अस्पताल की भी है जहां हर समय गार्ड तैनात रहते है और चारों तरफ सीसीटीवी कैमरे लगे हुए है. लेकिन इन सबके बावजूद शातिर चोर बाइक गायब करने में कामयाब हो जा रहे है.

कचहरी गेट और अस्पताल से ज्यादा हो रही बाइकों की चोरी

शहर में बाइक चोरी की घटना एक कचहरी गेट पर ही नही हो रही, बल्कि चोरों की नजर सदर अस्पताल परिसर सहित अन्य जगह भी है. बाइक चोरों के निशाने पर एक कचहरी गेट ही नहीं, बल्कि फरियाद लेकर जिला समाहरणालय आये लोग या कर्मी और अस्पताल में इलाज कराने आये मरीजों के परिजनों की भी बाइक शातिर चोरों के निशाने पर हैं. जहां, तक कचहरी गेट और सदर अस्पताल के बाहर से बाइकों के गायब होने का मामला है, तो यह बाइक चोरों के लिए गोल्डन प्वाइंट बना हुआ है. जहां से आये दिन बाइक उड़ायी जा रही हैं.

10 दिनों में कब कब और कहां हुई बाइकों की चोरी

तारीख स्थान पीड़ित10 जून कचहरी गेट – शहजाद आलम10 जून कचहरी गेट – चंद्रावती कुमारी10 जून कचहरी गेट – प्रमोद कुमार21 जून जिला समाहरणालय – सरोज राय27 जून संजय सिंह महिला कॉलेज – ताजुद्दीन अंसारी30 जून कचहरी गेट – रामानंद गुप्ता30 जून कचहरी गेट – नरसिंह राम4 जुलाई जिला समाहरणालय – जवाहर लाल राम4 जुलाई कृषि विभाग -ज्ञानी कुमार सिंह4 जुलाई कचहरी गेट – विमलेश कुमार5 जुलाई सदर अस्पताल – पंकज कुमार सिंह

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PANCHDEV KUMAR

लेखक के बारे में

By PANCHDEV KUMAR

PANCHDEV KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन