ePaper

इसिया गांव में बीडीओ पर हमला करने के मामले में चार गिरफ्तार

Updated at : 18 Mar 2025 8:45 PM (IST)
विज्ञापन
इसिया गांव में बीडीओ पर हमला करने के मामले में चार गिरफ्तार

थाना क्षेत्र के इसिया गांव में होली के दिन डीजे बजाने को लेकर दो पक्षों के बीच हुए विवाद को सुलझाने गये प्रखंड विकास पदाधिकारी शुभम प्रकाश पर जानलेवा हमला करने के मामले में स्थानीय पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया.

विज्ञापन

चैनपुर. थाना क्षेत्र के इसिया गांव में होली के दिन डीजे बजाने को लेकर दो पक्षों के बीच हुए विवाद को सुलझाने गये प्रखंड विकास पदाधिकारी शुभम प्रकाश पर जानलेवा हमला करने के मामले में स्थानीय पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया. गिरफ्तार लोगों में इसिया गांव निवासी सूरज पटेल, शिवम सिंह, आनंद राम व प्रीतम सिंह शामिल हैं. इन सभी को मेडिकल जांच के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. गौरतलब है कि शुक्रवार की रात जहां सभी गांव में होली का पर्व मनाया जा रहा था, वहीं दूसरी तरफ इसिया गांव में डीजे बजाने को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गये, जैसे ही इसकी जानकारी प्रखंड विकास पदाधिकारी शुभम प्रकाश को मिली, वे तत्काल मौके पर पहुंचे और उन्होंने लोगों को काफी समझाने बुझाने का प्रयास किया, लेकिन लोग मानने को तैयार नहीं थे. इसी दौरान कुछ लोगों ने उन पर हमला कर दिया. बीडीओ पर इस जानलेवा हमले के बाद वे किसी तरह से बचने और वहां से भागने का प्रयास किये, लेकिन उस दौरान आक्रोशित लोगों द्वारा उनकी सरकारी गाड़ी पर हमला बोल दिया और गाड़ी को पूरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया गया. इस घटना के बाद प्रखंड विकास पदाधिकारी शुभम प्रकाश द्वारा चैनपुर थाने में आवेदन देकर 18 नामजद सहित 50 अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी. मामले में पुलिस द्वारा तत्काल आठ लोगों को गिरफ्तार कर मेडिकल जांच के बाद सभी को न्यायिक हिरासत में भेजा गया था. जिन लोगों को तत्काल गिरफ्तार किया गया था, उनमें इसिया गांव निवासी रेखा महतो, जयप्रकाश महतो, विदेशी प्रसाद, प्रेम कुमार, दिलीप कुमार, सिंटू कुमार, राजेंद्र राम व डीजे संचालक सोनू ठाकुर शामिल थे. वहीं, गिरफ्तार लोगों में प्रेम कुमार व विदेशी प्रसाद शराब के नशे में पाये गये हैं. इस संबंध में पूछे जाने पर थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया 18 नामजद व 50 अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी. 18 नामजद व्यक्तियों में से अब तक 11 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है व अज्ञात लोगों में एक व्यक्ति प्रीतम सिंह की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया गया है. उन्होंने बताया कि इस मामले में अब तक कुल 12 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है. साथ ही अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRABHANJAY KUMAR

लेखक के बारे में

By PRABHANJAY KUMAR

PRABHANJAY KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन