स्वच्छता कर्मी की बहाली को लेकर मुखिया व वार्ड सदस्य में मारपीट

Published at :27 Jan 2025 8:59 PM (IST)
विज्ञापन
स्वच्छता कर्मी की बहाली को लेकर मुखिया व वार्ड सदस्य में मारपीट

थाना क्षेत्र के सिरबिट पंचायत में स्वच्छता कर्मी की बहाली को लेकर मुखिया व वार्ड सदस्य के बीच जोरदार बहस हुईए जिसके बाद दोनों वापस में भिड़ गये.

विज्ञापन

चैनपुर. थाना क्षेत्र के सिरबिट पंचायत में स्वच्छता कर्मी की बहाली को लेकर मुखिया व वार्ड सदस्य के बीच जोरदार बहस हुईए जिसके बाद दोनों वापस में भिड़ गये. आमसभा में मौजूद लोग कुछ समझ पाते, तब तक मुखिया व वार्ड सदस्य के बीच हाथापाई होने लगी. इस घटना की सूचना ग्रामीणों द्वारा पुलिस को दी गयी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को सुलझाया. इसके बाद मुखिया व वार्ड सदस्य के द्वारा चैनपुर थाने में आवेदन देकर एक-दूसरे पर गलत ढंग से स्वच्छता कर्मी की बहाली करने का आरोप लगाया गया और इसका विरोध करने पर मारपीट करने की बात बतायी गयी. गौरतलब है कि चैनपुर प्रखंड क्षेत्र की विभिन्न पंचायत में स्वच्छता कर्मी की बहाली को लेकर कई बार मुखिया व वार्ड सदस्यों पर मनमानी करने का आरोप लग चुका है. लेकिन, स्वच्छता कर्मी की बहाली को लेकर वार्ड सदस्य व मुखिया के बीच मारपीट का यह पहला मामला सामने आया है. पता चला है कि आम सभा के दौरान ही स्वच्छता कर्मी की बहाली में अनियमितता को लेकर सिरबिट पंचायत के मुखिया रामानंद पासवान व वार्ड सदस्य के बीच तीखी बहस हुई. इसी बहस के दौरान दोनों आपस में भिड़ गये और हाथापाई होने लगी. मामला इतना बढ़ गया कि आमसभा में मौजूद लोगों को इसकी सूचना पुलिस को देनी पड़ी. पुलिस द्वारा मौके पर पहुंच मामले को सुलझाया गया. इसके बाद मुखिया व वार्ड सदस्य द्वारा एक-दूसरे के विरुद्ध थाने में आवेदन दिया गया. सिरबिट पंचायत के वार्ड छह के वार्ड सदस्य विनोद पाल ने बताया मुखिया द्वारा गलत तरीके से स्वच्छता कर्मी की बहाली की गयी है. जबकि, मुखिया रामानंद पासवान ने बताया कि 10 जनवरी को स्वच्छता अभियान की शुरुआत होनी थी और उसे दिन तक वार्ड सदस्य द्वारा स्वच्छता कर्मी का चयन नहीं किया गया था और बैठक के दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा सभी स्वच्छता कर्मियों के साथ बैठक की जा रही थी, तो तत्काल दो लोगों की बहाली की गयी. इसी बात को लेकर शनिवार को वार्ड सदस्य द्वारा इस तरह की घटना को अंजाम दिया गया. इस संबंध में पूछे जाने पर थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया मामले में मुखिया व वार्ड सदस्य द्वारा आवेदन दिया गया है, जिसे लेकर मामले की जांच की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन