मोहनिया में तेज रफ्तार पिकअप ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, एक महिला की मौत; दूसरी गंभीर घायल

Updated:
विज्ञापन
अस्पताल में मौत के सूचना पर पहुंची पुलिस | Prabhat Khabar Network

अस्पताल में मौत के सूचना पर पहुंची पुलिस

मोहनिया के दसौती गांव के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से ई-रिक्शा पलटने से एक महिला की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन

Kaimur News : मोहनिया शहर के पास बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे ने सभी को झकझोर कर रख दिया. थाना क्षेत्र के दसौती गांव के समीप तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से एक ई-रिक्शा पलट गया, जिसमें सवार एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोग तुरंत मदद के लिए दौड़ पड़े.

मृतक महिला की पहचान अब तक नहीं हो सकी है, जबकि घायल महिला की पहचान दुर्गावती थाना क्षेत्र के मसौढ़ा गांव निवासी गुड्डू मियां की पत्नी जुबेदा बीवी के रूप में हुई है. उनका इलाज अनुमंडलीय अस्पताल, मोहनिया में चल रहा है.

मजार से लौटते वक्त हुआ हादसा

मिली जानकारी के अनुसार, सभी लोग पानापुर स्थित शहीद बाबा के मजार से दर्शन कर ई-रिक्शा से मोहनिया लौट रहे थे. रास्ते में दसौती गांव के पास अचानक पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार पिकअप ने ई-रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी.

टक्कर इतनी भीषण थी कि ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया. हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और तुरंत राहत कार्य शुरू किया.

मौके पर मची अफरा-तफरी

घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई. स्थानीय लोगों ने बिना देर किए घायलों को ई-रिक्शा से निकालकर अस्पताल पहुंचाया. अनुमंडलीय अस्पताल में डॉक्टरों ने करीब 40 वर्षीय अज्ञात महिला को मृत घोषित कर दिया, जबकि दूसरी घायल महिला का इलाज शुरू किया गया.

घायल जुबेदा बीवी ने बताया कि वे लोग मजार से लौट रहे थे, तभी पीछे से आ रही पिकअप ने टक्कर मार दी. अचानक हुए इस हादसे से किसी को संभलने का मौका नहीं मिला.

पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही मोहनिया थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी. पुलिस ने मृत महिला के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

फिलहाल पुलिस मृतका की पहचान कराने की कोशिश कर रही है. साथ ही दुर्घटना को अंजाम देने वाली अज्ञात पिकअप और उसके चालक की तलाश भी तेज कर दी गई है.



विज्ञापन
Vinod Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Vinod Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन