कैमूर: सावन के पहले दिन मां मुंडेश्वरी धाम में उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़, डीएम-एसपी ने सुरक्षा को लेकर कसी कमर

Updated:
विज्ञापन
मुंडेश्वरि धाम में व्यवस्था का जायजा लेते हुए डीएम ऒर एसपी | Prabhat Khabar Network

मुंडेश्वरि धाम में व्यवस्था का जायजा लेते हुए डीएम ऒर एसपी

सावन की पहली सोमवारी पर मुंडेश्वरी धाम में उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए डीएम और एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। श्रद्धालुओं के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं।

विज्ञापन

Maa Mundeshwari Dham On Sawan : सावन के पहले दिन को लेकर कैमूर जिले के प्रसिद्ध मां मुंडेश्वरी धाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने लगी है. भगवान के आशीर्वाद लेने के लिए लोगों ने सुबह से ही मंदिर में आगमन शुरू कर दिया है. मंदिर में सावन को लेकर पूरी तैयारी कर ली गई है. मंदिर के अंदर से लेकर बहार तक साज-सजावट किया गया है. भक्त हर हर महादेव के नारे लगा रहे है. पूरा मंदिर भक्तों के नारे से गूंज रहहा है.

सावन में यहां लोगों की आस्था ज्याद देखने को मिलती है. जिले के साथ साथ आस-पास के जिलों से भी लोग भगवान का आशीर्वाद लेने के लिए आते है.

डीएम-एसपी ने तैयारियों का किया निरीक्षण

जिला प्रशासन ने अंतिम तैयारियां भी कर ली है. बुधवार को जिला पदाधिकारी (DM) और पुलिस अधीक्षक (SP) ने पूरी तैयारियों का निरीक्षण किया. मंदिर परिसर की व्यवस्थाओं का जायजा लिया. साथ ही अधिकारियों को कई अहम निर्देश दिए. प्रशासन का लक्ष्य है कि श्रद्धालुओं को सुरक्षित और सुगम दर्शन का अनुभव मिल सके.

भभुआ अनुमंडल पदाधिकारी -भगवानपुर विकास पदाधिकारी भी मौजूद रहे

निरीक्षण के दौरान भभुआ के अनुमंडल पदाधिकारी और भगवानपुर के प्रखंड विकास पदाधिकारी भी मौजूद रहे. अधिकारियों ने पूरे परिसर का बारीकी से निरीक्षण किया और भीड़ प्रबंधन से लेकर सुरक्षा व्यवस्था तक हर पहलू पर विशेष ध्यान देने को कहा.

सीसीटीवी निगरानी और कंट्रोल रूम पर जोर

प्रशासन ने मंदिर परिसर में लगे सभी सीसीटीवी कैमरों को लगातार चालू रखने का सख्त निर्देश दिया है. साथ ही निगरानी के लिए एक व्यवस्थित कंट्रोल रूम स्थापित करने की बात कही गई है, जहां से पूरे परिसर की गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी. इससे किसी भी संदिग्ध स्थिति पर तुरंत कार्रवाई संभव हो सकेगी.

वाहनों पर आंशिक रोक और बैरिकेडिंग की तैयारी

श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को ध्यान में रखते हुए रविवार और सोमवार को आवश्यकता अनुसार मंदिर की ओर जाने वाले वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया गया है. प्रशासन का मानना है कि इससे भीड़ को नियंत्रित करने में मदद मिलेगी और पैदल आने वाले श्रद्धालुओं को सुविधा होगी.

इसके साथ ही मुख्य प्रवेश द्वार पर मजबूत बैरिकेडिंग लगाने का निर्देश दिया गया है, ताकि भीड़ को व्यवस्थित तरीके से नियंत्रित किया जा सके और किसी प्रकार की अफरा-तफरी की स्थिति न बने.

वीआईपी व्यवस्था और दंडाधिकारियों की तैनाती

प्रशासन ने विशिष्ट अतिथियों और प्रशासनिक कार्यों के लिए वीआईपी टेंट लगाने का भी निर्देश दिया है. इसके अलावा पैदल मार्ग पर विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की जाएगी. जरूरत के अनुसार पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती भी सुनिश्चित की जाएगी, ताकि किसी भी स्थिति से तुरंत निपटा जा सके.

श्रद्धालुओं की सुविधा पर विशेष फोकस

जिला प्रशासन का कहना है कि सावन की पहली सोमवारी पर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए हर संभव सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी. पानी, सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण और दर्शन व्यवस्था को लेकर सभी विभागों को अलर्ट मोड में रखा गया है. प्रशासन ने यह भी संकेत दिया है कि लगातार मॉनिटरिंग के जरिए व्यवस्था को और बेहतर बनाया जाएगा.

मुंडेश्वरी धाम में सावन की पहली सोमवारी को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है. भीड़ के दबाव को देखते हुए इस बार सुरक्षा और व्यवस्था को प्राथमिकता दी गई है. अगर सभी तैयारियां योजनानुसार लागू होती हैं, तो श्रद्धालुओं को बिना किसी परेशानी के दर्शन का लाभ मिल सकेगा. अब सबकी नजर इस पर है कि भीड़ के बीच प्रशासन अपनी व्यवस्था को कितनी मजबूती से संभाल पाता है.


विज्ञापन
Vinod Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Vinod Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन