एनएच-19 पर दर्दनाक हादसा, मां की आंखों के सामने सात वर्षीय बेटे ने तोड़ा दम

मौके पर मौजूद पुलिस
Kaimur News: कैमूर जिले के दुर्गावती थाना क्षेत्र में एनएच-19 पर डंपर की चपेट में आने से एक सात वर्षीय बच्चे की मौत हो गई, जबकि उसकी मां और भाई गंभीर रूप से घायल हो गए.
Kaimur News (दुर्गावती प्रखंड से सच्चिदानंद सिंह की रिपोर्ट):
शुक्रवार की शाम लगभग 2:50 बजे स्थानीय थाना क्षेत्र के डहला गांव के सामने एनएच-19 पर डंपर के धक्के से एक बच्चे की मौत हो गई, जबकि महिला सहित दो लोग घायल हो गए.
मिली जानकारी के अनुसार डहला गांव निवासी विंध्याचल मल्लाह की पत्नी और दो बच्चे शुक्रवार की दोपहर करीब 2:45 बजे रिश्तेदारी में जाने के लिए घर से पैदल निकले थे. जैसे ही गांव के सामने एनएच-19 पर पहुंचे, उन्होंने एक आ रही टेंपो को रुकने का इशारा किया, लेकिन टेंपो नहीं रुकी और आगे निकल गई.
डंपर ने तीनों को जोरदार टक्कर मार दी
इसी दौरान पश्चिम दिशा से आ रहे एक डंपर ने तीनों को जोरदार टक्कर मार दी. इस दुर्घटना में विंध्याचल मल्लाह के सात वर्षीय पुत्र रितिक कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि करीब 10 वर्षीय आयुष कुमार और दोनों बच्चों की मां ऊषा देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं.
घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया
दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया. वहीं मृत बच्चे के शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भभुआ भेज दिया.
घटना की सूचना पर पहुंचे एसडीपीओ मोहनिया और एसएचओ गिरीश कुमार ने मामले की जानकारी ली और दुर्घटना के बाद लगे सड़क जाम को हटवाया.
Also Read: कर्ज से बचने को 70 हजार लूट का नाटक, पुलिस जांच में खुली सच्चाई
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By सूर्यकांत कुमार
सूर्यकांत कुमार प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों का अनुभव रखते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल चैनल न्यूज रील्स से की. इसके बाद नेशन दर्पण और खबरिया जंक्शन में कार्य किया, जहां कंटेंट राइटिंग, वीडियो एडिटिंग और वॉयस ओवर से जुड़े विभिन्न कार्यों का अनुभव हासिल किया. उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. वर्तमान में वे गया, औरंगाबाद, कैमूर और बक्सर जिलों की स्थानीय (हाइपरलोकल) खबरों, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक मुद्दों और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर काम कर रहे हैं. इसके अलावा खेल और मनोरंजन से जुड़ी खबरों में भी विशेष रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










