रूपापट्टी से नशे में पियक्कड़ गिरफ्तार

Edited by VIKASH KUMAR
Updated:
विज्ञापन

KAIMUR NEWS. थाना क्षेत्र के रूपापट्टी गांव में शराब पीकर हंगामा कर रहे एक पियक्कड़ को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार पियक्कड़ रूपापट्टी गांव निवासी बल्ली बिंद का पुत्र अरुण कुमार बताया जाता है.

विज्ञापन

चैनपुर.

थाना क्षेत्र के रूपापट्टी गांव में शराब पीकर हंगामा कर रहे एक पियक्कड़ को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार पियक्कड़ रूपापट्टी गांव निवासी बल्ली बिंद का पुत्र अरुण कुमार बताया जाता है. थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि अरुण अपने गांव में शराब पीकर काफी देर से हंगामा कर रहा था, जिसकी सूचना ग्रामीणों ने थाने को दी. सूचना के मिलते ही पुलिस तत्काल रुपापट्टी गांव पहुंची, जहां पुलिस को देख अरुण वहां से भागने लगा, लेकिन, सशस्त्र बलों के सहयोग से उसे पकड़ लिया गया. साथ ही मेडिकल जांच में भी अरुण के शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई, जिसके बाद गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध सुसंगत धाराओं में कार्रवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIKASH KUMAR

लेखक के बारे में

By VIKASH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन