ePaper

Kaimur News : चैनपुर के सलेमपुर गांव में संदिग्ध स्थिति में विवाहिता की मौत

Updated at : 13 May 2025 9:50 PM (IST)
विज्ञापन
Kaimur News : चैनपुर के सलेमपुर गांव में संदिग्ध स्थिति में विवाहिता की मौत

थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव में एक महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गयी. इस मौत के बाद पूरे गांव में हड़कंप मच गया. ग्रामीणों द्वारा इसकी सूचना थाने को दी गयी

विज्ञापन

चैनपुर. थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव में एक महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गयी. इस मौत के बाद पूरे गांव में हड़कंप मच गया. ग्रामीणों द्वारा इसकी सूचना थाने को दी गयी. इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भभुआ भेजा गया. घटना सोमवार देर शाम की बतायी जा रही है. मृतक महिला सलेमपुर गांव निवासी सोनू राय की 34 वर्षीय पत्नी ललिता देवी बतायी जाती है. इस घटना के बारे में जानकारी मिलते ही मृतक महिला के मायके से भी उसके परिजन सलेमपुर गांव पहुंचे, जिसके बाद पुलिस द्वारा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. मंगलवार की देर शाम सलेमपुर गांव में उस वक्त सनसनी फैल गयी, जब ग्रामीणों को सोनू राय की पत्नी ललिता देवी की मौत की सूचना मिली. ललिता देवी के ससुराल वालों द्वारा उसके शव को घर के बाहर लकड़ी के चौकी पर लिटा दिया गया. वहां पहुंचे लोगों के मुताबिक मृतक महिला के गले पर निशान पाया गया है. इस घटना की जानकारी मिलने के बाद ललिता देवी के मायके से भी लोग पहुंचे. परिजनों द्वारा ससुराल वालों पर गले में फंदा लगाकर हत्या करने की बात कही गयी. पुलिस द्वारा भी जांच के दौरान गले पर निशान पाया गया है. इस संबंध में पूछे जाने पर थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि मृतक महिला के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है. उन्होंने बताया कि पुलिस पहुंची तो शव घर से बाहर रखा पाया गया. उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पहले कुछ भी कहना जल्दीबाजी होगी. साथ ही मामले में आवेदन प्राप्त होने पर मामले की जांच कर कार्रवाई की बात थानाध्यक्ष के द्वारा कही गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRABHANJAY KUMAR

लेखक के बारे में

By PRABHANJAY KUMAR

PRABHANJAY KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन