NEET पेपर लीक पर कांग्रेस का सत्याग्रह, भभुआ में कैंडल मार्च निकाल छात्रों के समर्थन में उतरे कार्यकर्ता

Updated:
विज्ञापन
सत्याग्रह पर बैठे कांग्रेस कार्यकर्ता | Prabhat Khabar Network

सत्याग्रह पर बैठे कांग्रेस कार्यकर्ता | Prabhat Khabar Network

NEET पेपर लीक और छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेस ने भभुआ में कैंडल मार्च और सत्याग्रह का आयोजन किया. पार्टी ने छात्रों के समर्थन में अपनी आवाज उठाई और निष्पक्ष परीक्षा व्यवस्था की मांग की.

विज्ञापन

Kaimur News : NEET पेपर लीक मामले और प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर कथित लाठीचार्ज के विरोध में शनिवार को जिला कांग्रेस कमेटी ने भभुआ में कैंडल मार्च और सत्याग्रह कार्यक्रम आयोजित किया. नगर पालिका मैदान से एकता चौक स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा तक निकाले गए मार्च में कांग्रेस, एनएसयूआई और युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया.

गांधी प्रतिमा पर सत्याग्रह, छात्रों के समर्थन में कांग्रेस

कैंडल मार्च के बाद महात्मा गांधी की प्रतिमा स्थल पर सत्याग्रह कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष राधेश्याम कुशवाहा ने की. इस दौरान वक्ताओं ने NEET पेपर लीक के विरोध में प्रदर्शन कर रहे छात्रों के साथ कथित लाठीचार्ज की निंदा करते हुए कहा कि छात्रों के साथ अन्याय, असत्य और हिंसा स्वीकार्य नहीं है.

'युवाओं के अधिकारों की लड़ाई जारी रहेगी'

जिला कांग्रेस अध्यक्ष राधेश्याम कुशवाहा ने कहा कि महात्मा गांधी की प्रतिमा सत्य, अहिंसा और एकता का प्रतीक है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस छात्रों के संघर्ष के समर्थन में सत्याग्रह कर रही है और युवाओं के अधिकारों के साथ-साथ पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था की मांग को लेकर संघर्ष जारी रखेगी.

मोमबत्तियां जलाकर जताई एकजुटता

कार्यक्रम के दौरान पेपर लीक प्रकरण से प्रभावित छात्रों के प्रति संवेदना व्यक्त की गई और मोमबत्तियां जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई. नेताओं ने कहा कि शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता और निष्पक्ष परीक्षाएं सुनिश्चित करना समय की आवश्यकता है.

एनएसयूआई और युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता रहे मौजूद

कार्यक्रम में भभुआ प्रखंड अध्यक्ष हरीश कुमार तिवारी, युवा कांग्रेस अध्यक्ष सूचित पांडेय, एनएसयूआई अध्यक्ष आनंद मोहन पटेल, अनिल तिवारी, दिवाकर तिवारी, दीनानाथ गिरी, महेंद्र राम, गोल्डन पांडे, संजय सिंह, संजय चौबे, सुदर्शन राम, राजेश राम, कमलेश कुशवाहा, मितुंजय मिश्रा, राजीव रंजन पांडेय, जिला प्रवक्ता सैयद नफीशुद्दीन, रोजा फारूकी, गंगाधर उपाध्याय, इरशाद अहमद, पप्पू खान, रिजवान शेख, मुकेश पटेल, मिथलेश तिवारी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे.


विज्ञापन
Ranjeet Kr Patel

लेखक के बारे में

By Ranjeet Kr Patel

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन