कैमूर: चांद में 64% किसानों की ही हुई फार्मर रजिस्ट्री, 36% अब भी बाकी, प्रशासन ने की जल्द पंजीकरण की अपील

Updated:
विज्ञापन

चांद प्रखंड में अब तक केवल 64 प्रतिशत किसानों की फार्मर रजिस्ट्री पूरी हुई है। शेष किसान सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए जल्द अपना पंजीकरण अवश्य कराएं।

विज्ञापन

Kaimur News : सरकार के निर्देश के तहत प्रखंड क्षेत्र में किसानों की फार्मर रजिस्ट्री का कार्य लगातार जारी है. लंबे समय से चल रहे प्रयासों के बावजूद अब तक करीब 64 प्रतिशत किसानों की ही फार्मर रजिस्ट्री पूरी हो सकी है. करीब 36 प्रतिशत किसान अभी भी इस प्रक्रिया से वंचित हैं. शत-प्रतिशत किसानों की रजिस्ट्री पूरी कराने के लिए कृषि विभाग और प्रखंड प्रशासन की ओर से लगातार प्रयास किया जा रहा है.

36% किसानों की रजिस्ट्री अब भी बाकी

अंचलाधिकारी मधुसूदन कुमार चौरसिया ने किसानों से अपील की है कि जिन किसानों की अब तक फार्मर रजिस्ट्री नहीं हुई है, वे जल्द से जल्द अपना पंजीकरण करा लें. उन्होंने बताया कि किसान कृषि समन्वयक, किसान सलाहकार, संबंधित कर्मचारी अथवा सीएचसी के माध्यम से फार्मर रजिस्ट्री के लिए आवेदन कर सकते हैं.

सरकारी रिकॉर्ड में दर्ज होगा किसानों का विवरण

फार्मर रजिस्ट्री के माध्यम से किसानों से संबंधित आवश्यक विवरण सरकारी रिकॉर्ड में दर्ज किया जा रहा है. इसका उद्देश्य किसानों को सरकार की विभिन्न योजनाओं और कृषि संबंधी सुविधाओं का लाभ आसानी से उपलब्ध कराना है. अधिकारियों के अनुसार फार्मर रजिस्ट्री नहीं कराने वाले किसानों को भविष्य में कुछ सरकारी योजनाओं और सुविधाओं का लाभ लेने में परेशानी हो सकती है.

शत-प्रतिशत रजिस्ट्री पूरा करने का लक्ष्य

प्रखंड प्रशासन और कृषि विभाग की ओर से किसानों से लगातार संपर्क कर उन्हें फार्मर रजिस्ट्री के लिए जागरूक किया जा रहा है. विभाग का लक्ष्य शेष 36 प्रतिशत किसानों की रजिस्ट्री जल्द पूरी कर प्रखंड में शत-प्रतिशत फार्मर रजिस्ट्री का कार्य पूरा करना है.

अधिकारियों ने किसानों से अपील की है कि वे इसे गंभीरता से लेते हुए जल्द अपना फार्मर रजिस्ट्रेशन करा लें, ताकि भविष्य में सरकारी कृषि योजनाओं और सुविधाओं का लाभ लेने में किसी प्रकार की परेशानी न हो.


विज्ञापन
Birju Prasad

लेखक के बारे में

By Birju Prasad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन