तेज रफ्तार कार पेड़ से टकरायी, एक वर्षीय मासूम की मौत

Updated:
विज्ञापन

KAIMUR NEWS.बुधवार की शाम रामगढ़–देवहलीया पथ पर डहरक गांव के समीप तेज रफ्तार कार के पेड़ से टकराने से घायल एक वर्षीय मासूम की इलाज के दौरान मौत हो गयी, जबकि मां की स्थिति अब भी नाजुक बनी हुई है.

विज्ञापन

तीन को किया गया रेफर, मां की हालत गंभीर

रामगढ़–देवहलीया पथ पर डहरक गांव की घटना, कार ने सड़क किनारे सागवान के पेड़ में मारी जोरदार टक्कर

रामगढ़

. बुधवार की शाम रामगढ़–देवहलीया पथ पर डहरक गांव के समीप तेज रफ्तार कार के पेड़ से टकराने से घायल एक वर्षीय मासूम की इलाज के दौरान मौत हो गयी, जबकि मां की स्थिति अब भी नाजुक बनी हुई है. चालक सहित दो अन्य घायलों को भी चिकित्सकों ने रेफर किया है. जानकारी के अनुसार अलीपुर गांव निवासी प्रदीप यादव की पत्नी ज्योति कुमारी अपने एक वर्षीय पुत्र मुन्ना उर्फ लतीस को लेकर बुधवार की शाम अपने भाई दीपक कुमार यादव (पिता प्रसाद यादव) व चालक श्याम यादव (पिता रविंद्र यादव) के साथ कार से अपने नैहर गाजीपुर जा रही थीं. इसी दौरान डहरक मदरसा के समीप वाहन अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे स्थित सागवान के पेड़ से जोरदार टक्कर हो गयी. टक्कर इतनी भीषण थी कि पेड़ उखड़कर दूर खेत में जा गिरा और कार के परखचे उड़ गये.घटना के बाद मौके पर पहुंचे राहगीरों व पूर्व विधायक अशोक सिंह के भाई मंटू सिंह ने तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को कार से बाहर निकाला और सड़क से गुजर रहे एक निजी वाहन से आनन-फानन में चारों को रामगढ़ रेफरल अस्पताल पहुंचाया.वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए सभी घायलों को बेहतर इलाज के लिए भभुआ सदर अस्पताल रेफर कर दिया. इसी दौरान रास्ते में ही मासूम मुन्ना की मौत हो गयी, जिससे परिजनों में कोहराम मच गया. इधर, हादसे की सूचना मिलते ही अलीपुर गांव में शोक की लहर दौड़ गयी. घटना की सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष हरि प्रसाद शर्मा ने पुलिस टीम को घटनास्थल पर भेजा. पुलिस ने मौके पर चौकीदार की तैनाती कर दी है और मामले की जांच की जा रही है.स्थानीय लोगों का कहना है कि तेज रफ्तार और लापरवाही के कारण इस मार्ग पर आए दिन सड़क हादसे हो रहे हैं. बावजूद इसके परिवहन विभाग और पुलिस प्रशासन कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा है.

विज्ञापन
Vikash Kumar

लेखक के बारे में

By Vikash Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन