नौ मई को लगने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता के लिए प्रचार-प्रसार शुरू

Updated:
विज्ञापन

KAIMUR NEWS.नौ मई को भभुआ और मोहनिया न्यायालय में होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत का लाभ दिलाने के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकार ने प्रचार-प्रसार शुरू कर दिया है. बुधवार को प्रधान न्यायाधीश (परिवार न्यायालय) विवेक कुमार ने जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया.

विज्ञापन

प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय ने हरी झंडी दिखाकर जागरूकता रथ को किया रवाना

भभुआ सदर.

नौ मई को भभुआ और मोहनिया न्यायालय में होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत का लाभ दिलाने के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकार ने प्रचार-प्रसार शुरू कर दिया है. बुधवार को प्रधान न्यायाधीश (परिवार न्यायालय) विवेक कुमार ने जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. यह रथ जिला मुख्यालय से प्रस्थान कर जिले के सभी प्रखंडों में जन-जागरूकता अभियान चलायेगा. यह कार्यक्रम जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कैमूर की ओर से बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, पटना के निर्देश और प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अनुराग के निर्देशन में किया गया.सचिव डॉ शैल ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से वादकारियों को सुगमता से अपने मामलों का निबटारा करने के लिए प्रेरित करना मुख्य उद्देश्य है. लोक अदालत में पक्षकार आपसी सहमति से अपने मामलों का निबटारा कर समय और धन की बचत कर सकते हैं, साथ ही उन्हें न्यायिक प्रक्रिया से राहत मिलती है. उन्होंने सभी से अपील की है कि वे इस अवसर का अधिक से अधिक लाभ उठाएं. उन्होंने बताया कि यह जागरूकता अभियान लगातार तीन दिनों तक चलेगा.जागरूकता रथ में तैनात दो पीएलवी, यानी पारा वॉलेंटियर वर्कर सत्येंद्र सिंह और अरबिंद कुमार गांव-गांव जाकर लोगों को लोक अदालत के लाभ के बारे में जानकारी देंगे. बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में डिस्ट्रिक्ट एडिशनल जज अजीत कुमार मिश्रा, विनय प्रकाश तिवारी, सुनील कुमार, योगेश शरण त्रिपाठी, चंद्रबीर सिंह, पवन कुमार शुक्ला, बिपिन बिहारी राय, हर्षवर्धन, डॉ अरुण तिवारी, प्रमोद कुमार पांडेय, एसीजेएम हेमा कुमारी, पूजा कुमारी, रेहान रजा सहित एलडीसी के अधिवक्ता, पैनल अधिवक्ता व प्राधिकार के कर्मी विनीत कुमार, धीरज कुमार, वसीम रज़ा व अन्य कर्मचारी भी उपस्थित रहे.

विज्ञापन
Vikash Kumar

लेखक के बारे में

By Vikash Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन