गाली देने से मना करने पर मारपीट कर किया घायल
Edited by VIKASH KUMAR
Updated:
विज्ञापन
चैनपुर थाना क्षेत्र के मसाई गांव का मामला
विज्ञापन
चैनपुर.
थाना क्षेत्र के मसाई गांव में गाली देने से मना करने पर मारपीट की गयी. परिजनों ने घायल व्यक्ति को चैनपुर थाने पर लाया. उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया. घायल व्यक्ति मसोई गांव निवासी बलिराम बिंद का पुत्र चक्रधर बिंद है. उसनं बताया कि उसकी पत्नी की तबीयत खराब थी. इसके लिए वह दवा लाया और दरवाजे के पास ही सोया हुआ था. तभी उसके पड़ोसी नगीना बिंद ने गाली गलौज शुरू कर दी. नगीना बिंद को गाली देने से मना करने पर उसने हाथ में लिए डंडे से मारपीट शुरू कर दी. इससे वह घायल हो गया. थाना अध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि घायल का इलाज कराया जा रहा है. आवेदन प्राप्त होने पर कार्रवाई की जायेगी.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










