Kaimur: आपसी विवाद में चली गोलियां, एक की मौत दूसरा घायल, पुलिस जांच में जुटी…

Updated at :20 Jul 2024 10:39 AM
विज्ञापन
bihar crime news

सांकेतिक फोटो

Bihar Crime News: कैमूर में आपसी विवाद को लेकर जमकर मारपीट हुई है. जिसमें गोलीबारी की वारदात को भी अंजाम दिया गया. विवाद में दो लोगों को गोली लगी है, जिसमें से एक की मौत हो गई है, दूसरे का इलाज जारी है.

विज्ञापन

Bihar Crime News: कैमूर में आपसी विवाद को लेकर जमकर मारपीट हुई है. जिसमें गोलीबारी की वारदात को भी अंजाम दिया गया. विवाद में दो लोगों को गोली लगी है, जिसमें से एक की मौत हो गई है, दूसरे का इलाज जारी है. घटना चैनपुर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर गांव के फुलवरिया की बताई जा रही है.

दो पक्षों के बीच मारपीट में चली गोलियां

बता दें कि आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई और इसी दौरान एक पक्ष के लोगों ने गोली बारी कर दी. दो लोगों को गोली लगी तो घटनास्थल पर अफरा तफरी मच गई. इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चैनपुर लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए चिकित्सकों ने सदर अस्पताल भभुआ रेफर कर दिया.

ये भी पढ़ें: पटना के मसौढ़ी में लोहा व्यवसायी की गोली मारकर हत्या, दुकान बंद कर लौटने के क्रम में घटना को दिया अंजाम

पुलिस मामले की कर रही छानबीन

सदर अस्पताल में भर्ती कराने के बाद एक शख्स की मौत हो गई जबकि एक का इलाज जारी है. घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

सदर अस्पताल भभुआ के चिकित्सकों का कहना है कि गोली लगे हुए दो लोगों को भर्ती कराया गया था, जिसमें से एक की मौत हो गई है और एक के पैर में गोली लगी है. जिनका इलाज जारी है. मृतक के सीने में गोली लगी थी.

दिल्ली-राजस्थान में बरसेंगे बदरा, ओडिशा में ऑरेंज अलर्ट जारी, जानिए आज कहां होगी बारिश

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन