बिहार में शिक्षा कार्यालय के पास दनादन चली गोलियां, युवक पर फायरिंग कर भाग निकले अपराधी
Published by : Preeti Dayal Updated At : 24 Jun 2025 11:29 AM
घटना से जुड़ी तस्वीर
Bihar Crime: बिहार में एक बार फिर अपराधियों का तांडव देखने के लिए मिला. दरअसल, मामला भभुआ से सामने आया है जहां, जिला शिक्षा कार्यालय के पास युवक पर दनादन फायरिंग कर बदमाश भाग निकले. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है.
Bihar Crime: बिहार में एक के बाद एक आपराधिक घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है. इस बीच एक बार फिर अपराधियों ने तांडव मचाया. इस बार मामला भभुआ से सामने आया है जहां जिला शिक्षा कार्यालय के पास फायरिंग की गई. इस घटना को आज सुबह-सुबह अंजाम दिया गया. इधर, घटना में घायल युवक को आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया. वहीं, पुलिस भी पूरे घटना की जांच में जुटी हुई है. फायरिंग करने वाले बदमाश की पहचान कर पुलिस की ओर से छापेमारी की जा रही है.
सुबह-सुबह घटना को दिया अंजाम
वहीं, पूरी घटना को लेकर बताया जा रहा है कि, सुबह-सुबह भभुआ शहर के जिला शिक्षा कार्यालय के सामने बदमाशों ने बाइक सवार एक युवक को गोली मार दी. गोली बांह में लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे सदर अस्पताल से बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है. घायल युवक की पहचान शहर के वार्ड संख्या 12 निवासी वीरेंद्र गोंड़ का 20 वर्षीय बेटा अभिषेक गोंड़ बताया जाता है. बताया जा रहा है कि, आपसी रंजिश में युवक को बदमाश ने गोली मारी है. घायल युवक मंगलवार सुबह 8 बजे बाइक से अपने दोस्त के साथ किसी को छोड़ने अखलासपुर बस स्टैंड गया हुआ था. छोड़ने के बाद वह वापस लौट रहा था. इसी दौरान जिला शिक्षा कार्यालय के सामने अपने एक साथी के साथ घात लगाए बदमाश ने गोली मार दी.
पुलिस बदमाश की छापेमारी में जुटी
बता दें कि, बांह में गोली लगने के बाद युवक बाइक से गिर पड़ा. इसके बाद गोली मारने वाला बदमाश अपने साथी के साथ मौके से भाग निकला. गोली लगने के बाद घायल युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया जहां उसकी हालत गंभीर होने पर उसे हायर सेंटर रेफर किया गया है. इधर, घटना की जानकारी पर भभुआ एसडीपीओ शिवशंकर कुमार घटनास्थल पर पहुचकर जांच की है. पुलिस भी फिलहाल बदमाश द्वारा आपसी रंजिश में गोली चलाने की बात कह रही है. एसडीपीओ ने बताया कि, युवक को गोली मारने वाले बदमाश की पहचान हो चुकी है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए सघन छापेमारी की जा रही है. ऐसे में देखना होगा कि, बदमाश की गिरफ्तारी आखिर कब तक हो पाती है.
(भभुआ से रंजीत पटेल की रिपोर्ट)
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










