Patna Metro Update: सिर्फ 14 मिनट में तय कर सकेंगे पाटलिपुत्र बस टर्मिनल से मलाही पकड़ी की दूरी, मंत्री जी का जानिए नया आदेश
Published by : Preeti Dayal Updated At : 24 Jun 2025 10:46 AM
सांकेतिक फोटो
Patna Metro Update: पटनावासियों को इसी साल मेट्रो की सौगात मिल सकती है. जिसके बाद पाटलिपुत्र बस टर्मिनल से मलाही पकड़ी की दूरी सिर्फ 14 मिनट में तय की जा सकेगी. इसके साथ ही डीएमआरसी को नगर विकास एवं आवास मंत्री जीवेश कुमार ने आदेश भी जारी कर दिया है.
Patna Metro Update: पटना मेट्रो की सौगात इसी साल के अगस्त महीने में लोगों को मिल सकती है. जिसे लेकर निर्माण कार्य को तेजी से पूरा करने की कोशिश जारी है. इस बीच बता दें कि, पाटलिपुत्र बस टर्मिनल से मलाही पकड़ी की दूरी सिर्फ 14 मिनट में तय की जा सकेगी. इसके साथ ही कार्य में तेजी लाने को लेकर फिर से नगर विकास एवं आवास मंत्री जीवेश कुमार की ओर से आदेश जारी किया गया है. वर्तमान की बात करें तो, पाटलिपुत्र बस टर्मिनल पहुंचने के लिए लोगों को घंटों जाम में फंसना पड़ जाता है, जिससे काफी परेशानी झेलनी पड़ती है. लेकिन, मेट्रो की सौगात मिलने के बाद इस परेशानी से छुटकारा पाया जा सकेगा.
प्राथमिक कॉरिडोर पर बन रहे पांच स्टेशन
बता दें कि, बैरिया स्थित पाटलिपुत्र बस टर्मिनल से मलाही पकड़ी के बीच लगभग 6.107 किमी लंबे प्राथमिक कॉरिडोर पर चलने वाली मेट्रो मात्र 14 मिनट में इस दूरी को तय करेगी. अभी इस दूरी को व्यस्त समय में तय करने में 30 मिनट से दो घंटे तक का समय लग जा रहा है. पटना मेट्रो के प्राथमिक कॉरिडोर पर पांच स्टेशन बन रहे हैं, लेकिन शुरुआती चरण में मेट्रो ट्रेन केवल चार स्टेशनों, आईएसबीटी, जीरो माइल, भूतनाथ और मलाही पकड़ी पर ही रुकेगी. खेमनीचक स्टेशन तकनीकी कारणों से थ्रू रहेगा, यानी वहां मेट्रो नहीं रुकेगी.
मंत्री ने कार्य में तेजी लाने का दिया आदेश
इधर, काम में तेजी लाने के लिए नगर विकास एवं आवास मंत्री जीवेश कुमार ने डीएमआरसी को आदेश जारी कर दिया है. इस दौरान डिपो से लेकर आईएसबीटी और मलाही पकड़ी तक एक-एक स्टेशन पर होने वाले कार्यों की समीक्षा की गई. साथ ही कहा कि, कॉरिडोर को तय लक्ष्य के अनुरूप चालू करना प्राथमिकता है. इसको ध्यान में रखकर दिल्ली मेट्रो और संबंधित एजेंसी गुणवत्तापूर्ण कार्य करें. लोगों को किसी भी तरह की परेशानी नहीं झेलनी पड़ी, इसका ध्यान रखने का आदेश दिया गया. उम्मीद की जा रही है कि, लोगों को 15 अगस्त को मेट्रो की सौगात मिल जायेगी.
यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था का ख्याल
जानकारी के मुताबिक, मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन लगभग तैयार हो चुका है. अब प्लेटफॉर्म पर मेट्रो के हेड और टेल प्वाइंट, यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था और संचालन संबंधी तकनीकी कार्य पूरे किये जा रहे हैं. राजधानी पटना को नई गति देने वाली पटना मेट्रो परियोजना पर दिन-रात काम चल रहा है. जीरो माइल से भूतनाथ तक ओएचई (ओवरहेड इलेक्ट्रिक) ड्रॉपिंग और क्लिपिंग का कार्य अंतिम चरण में है. प्राथमिक कॉरिडोर पर टी और यू गार्डर अत्यंत सटीकता से स्थापित किए जा रहे हैं. पियर निर्माण, स्टेशन डेवलपमेंट, स्टील स्ट्रक्चर फैब्रिकेशन और इलेक्ट्रिकल फिट-आउट्स जैसे तमाम काम एक साथ तेजी से हो रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










