भभुआ ने रामगढ़ को 5-1 से हराकर किया फाइनल में प्रवेश
Published by : VIKASH KUMAR Updated At : 23 Jan 2026 5:01 PM
राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता के दूसरे सेमीफाइनल मैच में भभुआ फुटबॉल क्लब ने रामगढ़ क्लब को 5-1 से हराकर प्रतियोगिता के फाइनल में अपना स्थान सुनिश्चित कर लिया है
26 जनवरी को यूपी के देवैथा बनाम भभुआ के बीच होगा फाइनल मुकाबला फुटबॉल प्रतियोगिता. नुआंव. टेन पल्स टू खेल मैदान पर न्यू स्पोर्टिंग फुटबॉल क्लब के तत्वावधान में करायी जा रही राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता के दूसरे सेमीफाइनल मैच में भभुआ फुटबॉल क्लब ने रामगढ़ क्लब को 5-1 से हराकर प्रतियोगिता के फाइनल में अपना स्थान सुनिश्चित कर लिया है. 45-45 मिनट के खेले गये इस मैच के पहले हाफ के दसवें मिनट में रामगढ़ टीम के जर्सी नंबर नौ के खिलाड़ी सोनू ने पहला गोल दागते हुए टीम को एक गोल की बढ़त दिलायी. हालांकि, दूसरे हाफ में भभुआ टीम ने जबरदस्त वापसी की. भभुआ टीम के जर्सी नंबर दस के खिलाड़ी सोनू ने गोल कर स्कोर बराबर कर दिया. इसके बाद भभुआ टीम के जर्सी नंबर सात के खिलाड़ी कैस अख्तर ने शानदार गोल करते हुए टीम को बढ़त दिलायी. वहीं, भभुआ टीम के जर्सी नंबर तीन के खिलाड़ी दिलशाद अली ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एक के बाद एक कुल तीन गोल दागकर टीम को अजेय बढ़त दिला दी. इस तरह भभुआ फुटबॉल क्लब ने 5-1 से मैच जीतकर फाइनल में प्रवेश किया. प्रतियोगिता का फाइनल मैच 26 जनवरी को उत्तर प्रदेश के देवैथा व भभुआ फुटबॉल क्लब के बीच खेला जायेगा, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में बक्सर सांसद सुधाकर सिंह मौजूद रहेंगे. कार्यक्रम का उद्घाटन समिति के अध्यक्ष श्याम श्रीवास्तव द्वारा रिबन काटकर किया गया. मैच में रेफरी की भूमिका शाहरुख कुरेशी ने निभायी, जबकि लाइंस मैन के रूप में विकास पासवान व अंकित सिंह रहे. मैच का आंखों देखा हाल घनश्याम गोस्वामी ने अपने अनोखे अंदाज में दर्शकों को सुनाया. स्कोर बोर्ड की जिम्मेदारी मोहन गुप्ता उर्फ मिंटू के पास रही. आयोजन को सफल बनाने में समिति के अध्यक्ष श्याम श्रीवास्तव, सचिव पेंटर जायसवाल, कोषाध्यक्ष आफताब आलम के साथ संदीप रावत, तलहा अंसारी, तंजीम अंसारी, तुफैल अंसारी व रवि यादव की अहम भूमिका रही. मौके पर जदयू नेता तंजिम अख्तर, साहेब अंसारी, अशरफ हाजी, गुड्डू यादव, रंजीत यादव, अजय जायसवाल, मुकेश जायसवाल, मुस्ताक अंसारी सहित कई लोग मौजूद रहे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










