Kaimur News : शाहाबाद जोन में औरंगाबाद ने बक्सर को चार विकेट से हराया

Published by :PRABHANJAY KUMAR
Published at :26 Apr 2025 9:22 PM (IST)
विज्ञापन
Kaimur News : शाहाबाद जोन में औरंगाबाद ने बक्सर को चार विकेट से हराया

बिहार क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित कैमूर जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में जगजीवन स्टेडियम भभुआ में बीसीए रणधीर वर्मा अंडर 19 शाहाबाद जोन में बक्सर जिला क्रिकेट संघ और औरंगाबाद जिला क्रिकेट संघ के बीच आठवां मैच खेला गया़

विज्ञापन

भभुआ सदर. बिहार क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित कैमूर जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में जगजीवन स्टेडियम भभुआ में बीसीए रणधीर वर्मा अंडर 19 शाहाबाद जोन में बक्सर जिला क्रिकेट संघ और औरंगाबाद जिला क्रिकेट संघ के बीच आठवां मैच खेला गया़ इसमें औरंगाबाद ने बक्सर को 4 विकेट से हरा दिया. सुबह बक्सर डीसीए के कप्तान अमितोष ठाकुर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया़ पहले बल्लेबाजी करते हुए बक्सर डीसीए की टीम निर्धारित 50 ओवर के मैच में 45.5 ओवर में सभी विकेट खोकर 220 रन बनाये. बक्सर डीसीए की ओर से अमितोष ठाकुर ने 132 गेंद में 109 रन की शतकीय पारी खेली, इसके अलावा सुमित कुमार 27 रन, विवेक प्रधान ने 24 रन, शाहिद खान ने 20 रन और रवि यादव ने 18 रन बनाये. औरंगाबाद डीसीए की ओर से प्रिंस चौहान ने 38 रन खर्च करके 4 विकेट, प्रभात सिंह ने 34 रन देकर 3 विकेट, आयुष राज ने 2 और हर्ष गिरी ने 1 विकेट हासिल किया. बक्सर डीसीए के 221 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए औरंगाबाद की टीम हर्ष गिरी के 76 गेंद में 113 की नाबाद शतकीय पारी के बदौलत 34.3 ओवर में 6 विकेट खोकर जीत हासिल कर लिया. हर्ष गिरी के अलावा नवीन कुमार ने 67 गेंद में 54 रन, अर्जुन कुमार ने 24 रन व विशाल कुमार ने नाबाद 18 रन बनाये. बक्सर की ओर से सुमित कुमार ने 48 रन खर्च करके शानदार 5 विकेट और रवि यादव ने एक विकेट हासिल किया. हर्ष गिरी को शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच की ट्रॉफी पूर्व रणजी खिलाड़ी विशाल दास ने प्रदान किया. मैच में बीसीए अंपायर पटना के सुनील सिंह और अविनाश कुमार शुक्ला थे. जबकि, ऑनलाइन स्कोरर के रूप में विशाल कुमार और ऑफलाइन स्कोरर के रूप में सौरव कुमार थे. रविवार का मुकाबला भोजपुर डीसीए व बक्सर डीसीए के बीच होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRABHANJAY KUMAR

लेखक के बारे में

By PRABHANJAY KUMAR

PRABHANJAY KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन