ePaper

Kaimur News : नगर पर्षद की विशेष बैठक में 22 करोड़ की योजनाओं को मिली स्वीकृति

Updated at : 21 Mar 2025 9:12 PM (IST)
विज्ञापन
Kaimur News : नगर पर्षद की विशेष बैठक में 22 करोड़ की योजनाओं को मिली स्वीकृति

शहर में नाली-गली के निर्माण कराने, नलजल योजना और पेयजल के लिए जगह जगह स्थायी प्याऊ घर बनाने को लेकर शुक्रवार को भभुआ नगर पर्षद में विशेष बैठक आयोजित की गयी.

विज्ञापन

भभुआ सदर. शहर में नाली-गली के निर्माण कराने, नलजल योजना और पेयजल के लिए जगह जगह स्थायी प्याऊ घर बनाने को लेकर शुक्रवार को भभुआ नगर पर्षद में विशेष बैठक आयोजित की गयी. कार्यपालक पदाधिकारी संजय उपाध्याय ने बताया कि शुक्रवार को विशेष बैठक में शहर के सभी 25 वार्डों में 22 करोड़ की लागत से कराये जानेवाली दो सौ योजनाओं की स्वीकृति ली गयी है. इन योजनाओं में नाली-गली, प्रधानमंत्री आवास योजना, नल जल योजना और प्याऊ घर का निर्माण कराया जाना है, जिसको जल्द से जल्द धरातल पर पूरा कराया जायेगा. इसके अलावा आने वाले समय में भीषण गर्मी को देखते हुए नगर में 27 जगहों पर स्थायी प्याऊ घर के सुविधा के लिए बोरिंग कराकर काम लगाया गया है, जो जल्द ही चालू कर दिया जायेगा. = पार्षदों ने कहा- आपसी बंदरबांट के लिए हो रही विशेष बैठक इधर, कई पार्षदों ने पिछले सात महीने से नहीं हुई सामान्य बैठक की जगह विशेष बैठक कराने पर आक्रोश व्यक्त किया है. कई पार्षदों ने बताया कि नगर पर्षद की सामान्य बैठक पिछले साल आठ अगस्त को हुई थी. लेकिन उसके बाद से नप की सामान्य बैठक अपरिहार्य कारणों से स्थगित होती रह रही है. जबकि, कोई कार्य कराना हो या राशि की बंदरबांट की जानी हो तो उसके लिए तत्काल ही विशेष बैठक आयोजित हो जा रही है. वार्ड पार्षद प्रमोद पाठक, मनेंद्र कुमार, त्रिभुवन सिंह आदि ने बताया कि शहर में मिलीभगत से अवैध और मनमाने तरीके से कई कार्य कराये जा रहे है. नगर पर्षद भभुआ में संवेदकों का बोलबाला है और पार्षदों की नहीं सुनी जा रही है. हमलोग सामान्य बैठक के माध्यम से कई मुद्दों को उठाना चाहते हैं, लेकिन आर्थिक लाभ के लिए सामान्य बैठक की जगह केवल विशेष बैठकें हो रही हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRABHANJAY KUMAR

लेखक के बारे में

By PRABHANJAY KUMAR

PRABHANJAY KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन