Kaimur News : पर्यटन विभाग ने मुंडेश्वरी महोत्सव के लिए 30 लाख रुपये की दी स्वीकृति

Published by :PRABHANJAY KUMAR
Published at :19 Apr 2025 9:04 PM (IST)
विज्ञापन
Kaimur News : पर्यटन विभाग ने मुंडेश्वरी महोत्सव के लिए 30 लाख रुपये की दी स्वीकृति

गामी 26 व 27 अप्रैल को मुंडेश्वरी महोत्सव मनाया जायेगा. डीएम के नेतृत्व में हुई बैठक में 26 व 27 अप्रैल को मुंडेश्वरी महोत्सव मनाने का निर्णय लिया गया.

विज्ञापन

भभुआ कार्यालय. आगामी 26 व 27 अप्रैल को मुंडेश्वरी महोत्सव मनाया जायेगा. डीएम के नेतृत्व में हुई बैठक में 26 व 27 अप्रैल को मुंडेश्वरी महोत्सव मनाने का निर्णय लिया गया. बैठक में डीएम सावन कुमार ने उक्त तिथि पर मुंडेश्वरी महोत्सव मनाने के लिए प्रस्ताव बनाकर अनुमोदन के लिए पर्यटन विभाग को भेजने का निर्देश दिया है. मुंडेश्वरी महोत्सव के आयोजन के लिए पर्यटन विभाग ने 30 लख रुपये की स्वीकृति दी है. विभाग द्वारा जैसे ही जिला प्रशासन द्वारा 26 व 27 अप्रैल की तिथि को मंजूरी दी जायेगी, वैसे ही उक्त तिथि पर मुंडेश्वरी महोत्सव के आयोजन का रास्ता साफ हो जायेगा. दो दिवसीय मुंडेश्वरी महोत्सव के आयोजन के लिए डीएम के नेतृत्व में यह दूसरी बैठक की गयी थी. पहली बैठक में मुंडेश्वरी महोत्सव के आयोजन के लिए खर्च होने वाली राशि का बजट बनाकर विभाग को भेजा गया था, जिसकी स्वीकृति मिलने के बाद अब आयोजन को लेकर जिला प्रशासन ने काम तेज कर दिया है. डीएम द्वारा डीडीसी के नेतृत्व में मुंडेश्वरी महोत्सव के आयोजन के लिए कमेटी बनायी गयी है. उक्त कमेटी ही मुंडेश्वरी महोत्सव के दौरान कौन-कौन से कलाकार आयेंगे और अपनी प्रस्तुति देंगे, यह फाइनल किया जायेगा. इसके साथ ही आयोजन की पूरी रूपरेखा भी इसी कमेटी द्वारा तैयार की जायेगी. उक्त कमेटी में डीडीसी के अलावा सामान्य शाखा के वरीय उप समाहर्ता, भगवानपुर के प्रखंड विकास पदाधिकारी, मुंडेश्वरी न्यास समिति के सचिव अशोक सिंह सहित पांच लोगों को शामिल किया गया है, जिनके द्वारा आयोजन की पूरी तैयारी की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRABHANJAY KUMAR

लेखक के बारे में

By PRABHANJAY KUMAR

PRABHANJAY KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन