मदुरना गांव में घर में घुसकर मारपीट

Edited by VIKASH KUMAR
Updated:
विज्ञापन

मदुरना गांव में घर में घुसकर मारपीट का मामला

विज्ञापन

चैनपुर. थाना क्षेत्र के मदुरना गांव में घर में घुसकर मारपीट किये जाने का मामला सामने आया है. इस संबंध में मदुरना निवासी स्वर्गीय देवराज सिंह के पुत्र सूर्यनाथ सिंह ने थाने में आवेदन दिया है. इसमें सूर्यनाथ सिंह ने बताया है कि वह घर पर था. तभी गांव के ही बिहारी सिंह, उत्तम सिंह, राजेश कुमार सहित अन्य लोग आये और मारपीट करने लगे. इस दौरान उनकी बहू के साथ भी उन लोगों ने मारपीट की. इससे उनकी बहू बेहोश हो गयी. आनन-फानन में उसे इलाज के लिए ले जाया गया. इधर, इस संबंध में पूछे जाने पर थाना अध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि प्राप्त आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए मामले की जांच की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIKASH KUMAR

लेखक के बारे में

By VIKASH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन