कैमूर में रामपुर के 88.53% छात्रों का बना APAAR-ID, हाईस्कूलों में 99.84% लक्ष्य हुआ पूरा

Updated:
विज्ञापन

बीआरसी रामपुर | Prabhat Khabar Network

रामपुर के 89 सरकारी स्कूलों में अपार आईडी बनाने का काम तेजी से जारी है। अब तक 88.53 प्रतिशत छात्रों का पंजीकरण पूरा हो चुका है, शेष का कार्य प्रगति पर है।

विज्ञापन

Kaimur News : रामपुर प्रखंड क्षेत्र के 89 सरकारी विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं का अपार (APAAR) आईडी बनाने का कार्य तेजी से चल रहा है. अब तक कुल 14,734 नामांकित विद्यार्थियों में से 13,044 छात्र-छात्राओं का अपार आईडी जेनरेट किया जा चुका है, जो कुल नामांकन का 88.53 प्रतिशत है. शेष विद्यार्थियों का आईडी तैयार करने का कार्य भी तेजी से किया जा रहा है.

सभी विद्यालयों में चल रहा विशेष अभियान

बुधवार को लेखापाल हिमांशु शेखर पाण्डेय ने बताया कि प्रखंड के सभी विद्यालयों में अपार आईडी बनाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है. प्रधानाध्यापक और कंप्यूटर ऑपरेटरों की मदद से प्रतिदिन डाटा फीडिंग की जा रही है, ताकि जल्द से जल्द शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल किया जा सके.

हाईस्कूलों में 99.84 प्रतिशत छात्रों का बना आईडी

प्रखंड के 10 हाईस्कूलों में अपार आईडी का कार्य लगभग पूरा हो चुका है. कक्षा नौ में 1,095 में से 1,093, कक्षा 10 में 1,077 में से 1,074, कक्षा 11 में 885 में से 844 तथा कक्षा 12 के सभी 784 विद्यार्थियों का अपार आईडी तैयार हो चुका है. इस प्रकार नौवीं से 12वीं कक्षा तक कुल 99.84 प्रतिशत छात्रों का अपार आईडी बनाया जा चुका है.

अभिभावकों से मांगे जा रहे जरूरी दस्तावेज

लेखापाल ने बताया कि जिन विद्यार्थियों का अपार आईडी अभी शेष है, उनके अभिभावकों से आधार कार्ड और अन्य आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराए जा रहे हैं. सभी प्रधानाध्यापकों को सप्ताह में दो बार प्रगति रिपोर्ट कार्यालय को भेजने का निर्देश दिया गया है.

छात्रों को मिलेगा योजनाओं का सीधा लाभ

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की इस योजना का उद्देश्य प्रत्येक छात्र का एकीकृत डिजिटल पहचान पत्र तैयार करना है, जिससे छात्रवृत्ति सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ विद्यार्थियों तक पारदर्शी और सीधे तरीके से पहुंचाया जा सके.


विज्ञापन
Raju Kumar

लेखक के बारे में

By Raju Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन