कैमूर के भगवानपुर में कृषि ज्ञान रथ पहुंचा गांव-गांव, किसानों को आधुनिक और प्राकृतिक खेती की दी गई जानकारी
एलईडी युक्त विडियो से किसानों को खेती करने के गुर सिखाते कृषि कर्मी | Prabhat Khabar Network
भगवानपुर प्रखंड की चार पंचायतों में कृषि ज्ञान रथ के जरिए किसानों को आधुनिक खेती, मिट्टी जांच और मशरूम उत्पादन की महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।
Kaimur News : कृषि रोड मैप के तहत बुधवार को भगवानपुर प्रखंड की चार पंचायतों में कृषि ज्ञान वाहन रथ का संचालन किया गया. इस दौरान पहड़ियां पंचायत के पहड़ियां गांव, कसेर पंचायत के पिहरा गांव, पढ़ौती पंचायत के गोबरछ गांव तथा भगवानपुर पंचायत के राजपुर गांव में किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों की जानकारी दी गई.
एलईडी वीडियो के जरिए दी गई आधुनिक खेती की जानकारी
कृषि ज्ञान वाहन रथ में लगी एलईडी स्क्रीन के माध्यम से किसानों को प्राकृतिक खेती, मिट्टी जांच की विधि, धान एवं सब्जी की उन्नत खेती, मशरूम उत्पादन सहित विभिन्न कृषि तकनीकों की जानकारी दी गई. कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को नई तकनीकों से जोड़कर खेती को अधिक लाभकारी बनाना था.
महिला-पुरुष किसानों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा
कार्यक्रम में संबंधित गांवों के बड़ी संख्या में महिला और पुरुष किसानों ने भाग लिया. किसानों ने वीडियो प्रस्तुति के माध्यम से खेती से जुड़ी नई जानकारियां हासिल कीं और कृषि विभाग के अधिकारियों से उन्नत खेती की तकनीकों तथा सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की.
सभी पंचायतों में चलेगा जागरूकता अभियान
कार्यक्रम में प्रखंड तकनीकी प्रबंधक (आत्मा) रामेश्वर पांडेय, बीटीएम सुनील कुमार, सहायक तकनीकी प्रबंधक सत्य प्रकाश सिंह एवं मनीष कुमार, कार्यपालक सहायक अखिलेश्वर उपाध्याय सहित कई कृषि कर्मी मौजूद रहे. प्रखंड तकनीकी प्रबंधक रामेश्वर पांडेय ने बताया कि कृषि ज्ञान वाहन रथ का यह अभियान प्रखंड की सभी पंचायतों में चरणबद्ध तरीके से चलाया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक किसान आधुनिक कृषि तकनीकों से लाभान्वित हो सकें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










