कैमूर: नहर पुल पर बैठे आदमी को तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने मारी टक्कर, गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर

Updated:
विज्ञापन

भभुआ के नौवा झोंटी गांव में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की टक्कर से एक किसान गंभीर रूप से घायल हो गया। हालत नाजुक होने पर उसे हायर सेंटर रेफर किया गया है।

विज्ञापन

Kaimur News : भभुआ सदर थाना क्षेत्र के नौवा झोंटी गांव में बुधवार सुबह तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की टक्कर से एक किसान गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल किसान की पहचान स्वर्गीय प्रभु राम के 60 वर्षीय पुत्र राम दुलार राम के रूप में हुई है. हादसे के बाद स्थानीय लोगों और परिजनों ने उन्हें सदर अस्पताल भभुआ पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया.

नहर पुल पर बैठे थे किसान, तभी हुआ हादसा

परिजनों ने बताया कि राम दुलार राम रोज की तरह सुबह खेत की ओर टहलने निकले थे. रास्ते में वह नहर पुल पर बैठकर आराम कर रहे थे. इसी दौरान तेज रफ्तार और अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी तेज थी कि वह सड़क किनारे जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए.

सिर में गंभीर चोट, बेहतर इलाज के लिए रेफर

घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से घायल किसान को सदर अस्पताल भभुआ ले गए. चिकित्सकों ने बताया कि उनके सिर सहित शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं. प्राथमिक उपचार के बाद उनकी नाजुक स्थिति को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया.

हादसे के बाद चालक फरार

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुर्घटना के तुरंत बाद स्कॉर्पियो चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया. घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश है. स्थानीय लोगों ने प्रशासन से तेज रफ्तार वाहनों पर सख्ती और फरार चालक की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है.


विज्ञापन
Vikash Kumar

लेखक के बारे में

By Vikash Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन