भभुआ सदर अस्पताल का रोगी कल्याण समिति ने किया निरीक्षण, सीटी स्कैन और MD मेडिसिन सेवा पर जोर

Updated:
विज्ञापन

फोटो.24. सदर अस्पताल का निरीक्षण करते रोगी कल्याण समिति के सदस्य व अधिकारी | Prabhat Khabar Network

रोगी कल्याण समिति ने भभुआ सदर अस्पताल का निरीक्षण किया। सीटी स्कैन और एमडी मेडिसिन डॉक्टर की सुविधा जल्द उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन

Kaimur News : सदर अस्पताल में बुधवार दोपहर रोगी कल्याण शासी निकाय समिति के सदस्यों ने अस्पताल का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं, मरीजों को मिल रही सुविधाओं और विकास कार्यों की समीक्षा की. निरीक्षण के दौरान मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने, अस्पताल की व्यवस्थाओं में सुधार तथा विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं को और प्रभावी बनाने पर विस्तार से चर्चा की गई.

सीटी स्कैन सेवा और एमडी मेडिसिन विशेषज्ञ की उपलब्धता पर जोर

समिति सदस्य ओमप्रकाश गुप्ता ने बताया कि सदर अस्पताल में सीटी स्कैन सेवा को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए हैं. उन्होंने कहा कि अस्पताल में जल्द ही एमडी मेडिसिन विशेषज्ञ चिकित्सक की नियमित सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में पहल की जा रही है. इसके साथ ही कैंसर मरीजों के लिए संचालित कीमोथेरेपी सुविधा को और सुदृढ़ करने तथा भविष्य में उच्च स्तरीय टेस्टिंग लैब स्थापित करने के प्रस्ताव पर भी चर्चा हुई.

वार्डों का निरीक्षण कर मरीजों से लिया फीडबैक

निरीक्षण के दौरान समिति के सदस्यों ने विभिन्न वार्डों का भ्रमण कर मरीजों और उनके परिजनों से बातचीत की. इस दौरान दवा की उपलब्धता, मरीजों की देखभाल, स्वच्छता और अन्य स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया गया. अधिकारियों को आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाने के निर्देश भी दिए गए.

स्वच्छता और नियमित निगरानी के दिए निर्देश

समिति ने अस्पताल परिसर की साफ-सफाई पर विशेष जोर देते हुए अधिकारियों को नियमित निगरानी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. कहा गया कि मरीजों और उनके परिजनों को स्वच्छ एवं बेहतर वातावरण उपलब्ध कराना अस्पताल प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है.

ये अधिकारी रहे मौजूद

निरीक्षण के दौरान सिविल सर्जन डॉ. चंदेश्वरी रजक, उपाधीक्षक (डीएस) विनोद कुमार, अस्पताल प्रबंधक शैलेंद्र कुमार तथा रोगी कल्याण शासी निकाय समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे.


विज्ञापन
Vikash Kumar

लेखक के बारे में

By Vikash Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन