कैमूर: रामपुर में मौत को दावत दे रहे नहर पुल, वर्षो से टूटी सुरक्षा दीवारें, हादसों का बढ़ा खतरा

Updated:
विज्ञापन

पुलिया की टूटी शुरक्षा दीवारें | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

रामपुर में नहरों पर बने पुलों की सुरक्षा दीवारें टूटने से लगातार हादसे हो रहे हैं। एक बच्चे की मौत के बाद भी जल संसाधन विभाग मरम्मत को लेकर गंभीर नहीं है।

विज्ञापन

Kaimur News : कैमूर जिला के रामपुर. प्रखंड की उच्च स्तरीय नहर और वितरणियों पर बने पुलों की सुरक्षा दीवारें कई वर्षों से टूटी पड़ी हैं. दीवारें टूटने के कारण अब तक एक बच्चे की मौत हो चुकी है और कई लोग घायल हो चुके हैं. इसके बावजूद जल संसाधन विभाग मरम्मत की ओर ध्यान नहीं दे रहा है, जिससे ग्रामीणों में आक्रोश है. स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रखंड में नहरों पर बने दर्जनभर से अधिक पुलों की सुरक्षा दीवार टूटी हुई है. दिन में किसी तरह वाहन निकल जाते हैं, लेकिन रात में अनजान चालकों के लिए ये पुल जानलेवा साबित हो रहे हैं. अंधेरे में दीवार न दिखने के कारण कई बार वाहन सीधे नहर में जा गिरते हैं. -पिछले साल डूबने से गई थी 10 वर्षीय बच्चे की जान अकोढ़ी गांव के गुडू सिंह और मनोज कुमार गुप्ता ने बताया कि पिछले साल साइकिल से घर लौट रहे दो बच्चे मुख्य नहर के पुल से अनियंत्रित होकर नीचे गिर गये थे. इस हादसे में 10 वर्षीय एक बच्चे की डूबने से मौत हो गयी थी, जबकि दूसरे बच्चे को ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद बचा लिया. ग्रामीणों का कहना है कि अगर पुल पर सुरक्षा दीवार बनी होती तो यह घटना नहीं होती. -आरडी 184 और गंगापुर वितरणी पर सबसे ज्यादा खतरा आरडी 184 के दुकानदारों ने बताया कि अल्लीपुर वितरणी पर बनी पुलिया की सुरक्षा दीवार कई साल पहले टूट गयी थी. यह दूर से दिखाई नहीं देती. चालक जब पुल के पास पहुंचते हैं तभी टूटी दीवार नजर आती है और वे सहम जाते हैं. कई बार रात में अनजान राहगीर यहां गिरकर घायल हो चुके हैं, जिन्हें स्थानीय लोगों ने पानी से बाहर निकाला है. इसी तरह गंगापुर वितरणी में गंगापुर और टेटिहा गांव के पास पुल की सुरक्षा दीवार वर्षों से टूटी पड़ी है. यहां भी कई बार साइकिल सवार अनियंत्रित होकर नहर में गिर चुके हैं. बरसात में पानी का बहाव तेज होने से खतरा और बढ़ गया है. -इन जगहों पर टूटी है सुरक्षा दीवार ग्रामीणों के अनुसार मुख्य नहर में बगही, आरडी 184, पछेहरा, बेलांव, अलीपुर वितरणी में थिलोई, दुबौली, लिल्ली, गंगापुर वितरणी में गंगापुर, बड़कागांव, बनॉली, करौंदा वितरणी में अकोढ़ी, इटवां, गम्हरियां और कर्मा वितरणी में खजूरा, पसाई के पास बने पुलों की सुरक्षा दीवार क्षतिग्रस्त है. इन सभी जगहों पर आए दिन छोटे-बड़े हादसे होते रहते हैं. -प्रशासन से मरम्मत की मांग ग्रामीणों ने प्रशासन और जल संसाधन विभाग से मांग की है कि बरसात शुरू होने से पहले सभी नहर पुलों की टूटी सुरक्षा दीवारों की तत्काल मरम्मत कराई जाए. उन्होंने कहा कि अधिकारी निरीक्षण कर खानापूर्ति कर देते हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर कोई काम नहीं होता. ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे.

विज्ञापन


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन