कैमूर: मां मुंडेश्वरी धाम तक सीधी बस सेवा की उठी मांग, न्यास समिति की बैठक में कई अहम फैसले

Updated:
विज्ञापन

मां मुंडेश्वरी धाम

अधौरा से मां मुंडेश्वरी धाम तक नियमित बस सेवा शुरू करने की मांग की गई है, ताकि श्रद्धालु आसानी से दर्शन कर सकें। बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

विज्ञापन

Kaimur News : कैमूर में लंबे अंतराल के बाद आयोजित मां मुंडेश्वरी भवानी मंदिर न्यास समिति की बैठक में श्रद्धालुओं की सुविधा से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई. बैठक में अधौरा से मां मुंडेश्वरी धाम तक नियमित सीधी बस सेवा शुरू कराने की मांग प्रमुखता से उठाई गई, ताकि दूर-दराज के वनवासी और श्रद्धालु आसानी से मंदिर पहुंच सकें.

सीधी बस नहीं होने से दर्शन से वंचित हो रहे श्रद्धालु

न्यास समिति के उपाध्यक्ष परमेश्वर खरवार ने कहा कि अधौरा क्षेत्र के अनेक बुजुर्ग, शारीरिक रूप से कमजोर लोग और महिलाएं सीधी बस सेवा नहीं होने के कारण मां मुंडेश्वरी के दर्शन नहीं कर पाते हैं. उन्हें रास्ते में कई बार वाहन बदलने पड़ते हैं, जो उनके लिए काफी कठिन होता है. उन्होंने अधौरा से सीधे मां मुंडेश्वरी धाम तक नियमित बस सेवा शुरू कराने की मांग की.

हनुमानगढ़ चौक से विशेष बस सेवा का निर्णय

बैठक में श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए हनुमानगढ़ चौक से मंदिर परिसर तक बुजुर्गों, बच्चों और अन्य श्रद्धालुओं के लिए विशेष बस सेवा शुरू करने का भी निर्णय लिया गया. इससे मंदिर तक पहुंचने में लोगों को काफी सहूलियत मिलने की उम्मीद जताई गई.

बैठक में कई अधिकारी और सदस्य रहे मौजूद

बैठक में न्यास समिति के संरक्षक चंद्रमौली उपाध्याय, उपाध्यक्ष परमेश्वर खरवार एवं अमित सिंह, प्रभारी पदाधिकारी सामान्य शाखा अरविंद कुमार, भगवानपुर के प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, थाना प्रभारी तथा अशोक कुमार सिंह, झांझू मुशहर, आलोक कुमार सिंह सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे. बैठक में श्रद्धालुओं की सुविधाओं को और बेहतर बनाने के लिए विभिन्न सुझावों पर भी चर्चा की गई.


विज्ञापन
Vikash Kumar

लेखक के बारे में

By Vikash Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन