शादी समारोह से पति के साथ लौट रही महिला बाइक से गिरी, हालत नाजुक

Updated:
विज्ञापन

गुरुवार सुबह शादी समारोह से पति के साथ बाइक से लौट रही एक महिला अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर पड़ी और गंभीर रूप से घायल हो गयी.

विज्ञापन

भभुआ सदर. गुरुवार सुबह शादी समारोह से पति के साथ बाइक से लौट रही एक महिला अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर पड़ी और गंभीर रूप से घायल हो गयी. घायल हुई महिला कुदरा थाना क्षेत्र के उसरी गांव निवासी त्रिभुवन राम की 36 वर्षीय पत्नी रिंकी देवी बतायी जाती है. परिजनों के अनुसार, महिला अपने पति के साथ शादी समारोह में शामिल होने के लिए बुधवार को रोहतास जिले के चमराहा गांव गयी थी. समारोह खत्म हो जाने के बाद महिला अपने पति के साथ बाइक से उसरी गांव लौट रही थी. इसी दौरान एनएच दो पर खुर्माबाद के समीप बाइक के अनियंत्रित हो जाने से महिला सड़क पर गिर पड़ी और सिर फटने से बुरी तरह से घायल हो गयी. हादसे के बाद महिला को इलाज के लिए कुदरा सीएचसी भेजा गया, जहां उसकी हालत गंभीर होने पर बेहतर इलाज के लिए महिला को भभुआ सदर अस्पताल भेज दिया गया. सहां भर्ती कर महिला का इलाज किया जा रहा है. फिलहाल महिला की हालत नाजुक बनी हुई है.

विज्ञापन
Vikash Kumar

लेखक के बारे में

By Vikash Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन