नरहन में महिला ने लगायी फांसी, मौत, पुलिस के पहुंचते ही परिजन फरार

Updated:
विज्ञापन

KAIMUR NEWS.थाना क्षेत्र के नरहन गांव में मंगलवार की देर शाम एक महिला की फांसी लगाकर आत्महत्या किये जाने का मामला सामने आया है.घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन पुलिस को देखते ही परिजन भयवश घर छोड़कर फरार हो गये.

विज्ञापन

पति मजदूरी के लिए बाहर गया था, प्रारंभिक जांच में पारिवारिक कलह की आशंका

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही होगा खुलासा

प्रतिनिधि, रामगढ़.

थाना क्षेत्र के नरहन गांव में मंगलवार की देर शाम एक महिला की फांसी लगाकर आत्महत्या किये जाने का मामला सामने आया है.घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन पुलिस को देखते ही परिजन भयवश घर छोड़कर फरार हो गये. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भभुआ भेज दिया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, नरहन गांव निवासी संगीता देवी ने उस समय यह कदम उठाया, जब उनके पति जितेंद्र खरवार व ससुर मार्कंडेय खरवार मजदूरी करने के लिए रामगढ़ गये हुए थे. प्रारंभिक जांच में मामला पारिवारिक कलह से जुड़ा प्रतीत हो रहा है. बताया जाता है कि महिला ने घर में अकेले होने के दौरान फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली. घटना की जानकारी मिलने पर मृतका के फूफा, जो सीकटी गांव के निवासी हैं और जिन्होंने संगीता की शादी अपने खर्चे से करायी थी, नरहन पहुंचे. तब तक गांव में पुलिस भी पहुंच चुकी थी. पुलिस को देखते ही घर के अन्य सदस्य घबराकर मौके से भाग गये. इसके बाद पुलिस ने विधिवत कार्रवाई करते हुए शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

तीन छोटे बच्चों के सिर से उठ गया मां का साया

इधर, इस मृतका के तीन छोटे बच्चों के सिर से मां का साया उठ गया है. वहीं, पति जितेंद्र, जो मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे, उन पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. बताया जाता है कि करीब पांच वर्ष पूर्व जितेंद्र अपने पिता से अलग होकर मजदूरी के सहारे परिवार चला रहे थे. घटना के दिन भी वह अपने पिता के साथ काम करने रामगढ़ गये हुए थे.शाम के समय पड़ोसियों से सूचना मिलने पर जब पिता-पुत्र गांव पहुंचे, तब तक अंतिम संस्कार की तैयारी की जा रही थी. इसी बीच चौकीदार की सूचना पर पुलिस पहुंच गयी, जिसे देखकर परिजन वहां से निकल गये.

क्या कहते हैं थानाध्यक्ष

थानाध्यक्ष हरि प्रसाद शर्मा ने बताया कि चौकीदार की सूचना पर पुलिस गांव पहुंची थी. प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है. गले पर फांसी के निशान सहित अन्य साक्ष्य मिले हैं. फिलहाल यूडी केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा.

विज्ञापन
Vikash Kumar

लेखक के बारे में

By Vikash Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन