दूध लदे वाहन में ट्रक ने मारी टक्कर, तीन घायल

Updated:
विज्ञापन

स्थानीय शहर के शहीद स्थान के समीप एनएच-19 पर सोमवार की सुबह एक तेज रफ्तार ट्रक ने दूध लदे वाहन में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी.

विज्ञापन

#सासाराम से दूध लेकर गाजीपुर जा रहा था दूध लदा वाहन मोहनिया शहर. स्थानीय शहर के शहीद स्थान के समीप एनएच-19 पर सोमवार की सुबह एक तेज रफ्तार ट्रक ने दूध लदे वाहन में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में वाहन पर सवार तीन युवक घायल हो गये. दुर्घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया, जबकि दुर्घटना में शामिल वाहनों को हटा परिचालन शुरू किया. घायलों में रामगढ़ थाना क्षेत्र के दरौली गांव निवासी कैफ, मेराज और गुलाम सरवर बताया जाता है. जानकारी के अनुसार, सभी लोग दूध लेकर सासाराम से गाजीपुर जा रहे थे. इसी दौरान पटना मोड़ के शहीद स्थान के पास सर्विस रोड पर उतरने के दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उनके वाहन में टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि वाहन क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें बैठे लोग घायल हो गये. इधर सूचना पर पहुंची एनएचएआइ व पुलिस टीम ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां एक की स्थिति गंभीर देख रेफर किया गया है.

विज्ञापन
Vikash Kumar

लेखक के बारे में

By Vikash Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन