बघिनीकला में आग लगने से झोंपड़ी जली, तीन लोग झुलसे, दो रेफर

Published by : VIKASH KUMAR Updated At : 20 Apr 2026 4:45 PM

विज्ञापन

बुझाने के प्रयास में युवक गंभीर, बाइक से लौट रहे पिता-पुत्र भी आये लपटों की चपेट में

विज्ञापन

बुझाने के प्रयास में युवक गंभीर, बाइक से लौट रहे पिता-पुत्र भी आये लपटों की चपेट में मोहनिया शहर. स्थानीय थाना क्षेत्र के बघिनीकला गांव में काली मंदिर के पास गेहूं के डंठल में आग लगाने के दौरान एक झोंपड़ी आग की चपेट में आ गयी. इस घटना में तीन लोग झुलस गये, जिन्हें इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया. अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद दो घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें रेफर कर दिया गया. घायलों में बघिनी गांव निवासी स्वर्गीय कुमार राम के पुत्र मुकेश कुमार, स्वर्गीय रघुवंश राम के पुत्र संतोष कुमार व उनके पुत्र पीयूष कुमार शामिल हैं. जानकारी के अनुसार, गांव के काली मंदिर के पास गेहूं के डंठल में आग लगायी गयी थी. आग आगे बढ़ते हुए बगल की एक झोंपड़ी तक पहुंच गयी और उसे अपनी चपेट में ले लिया. इस दौरान मुकेश आग बुझाने के प्रयास में झुलसकर गंभीर रूप से घायल हो गये. वहीं, संतोष कुमार अपने पुत्र पीयूष कुमार के साथ परसथुआ से बाइक द्वारा इलाज कराकर घर लौट रहे थे. इसी बीच झोंपड़ी में लगी आग की लपटों की चपेट में आने से दोनों पिता-पुत्र भी गंभीर रूप से झुलस गये. घटना के बाद परिजनों द्वारा सभी घायलों को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल मोहनिया लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनका प्राथमिक उपचार किया. चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए मुकेश कुमार व पीयूष कुमार को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया, जबकि संतोष कुमार का इलाज स्थानीय स्तर पर जारी है. इधर सूचना मिलने पर मोहनिया पुलिस व फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची व आग पर काबू पाया.

विज्ञापन
VIKASH KUMAR

लेखक के बारे में

By VIKASH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन