तेज रफ्तार ट्रेलर ने खड़े ट्रक में मारी टक्कर, पीछे से आया दूसरा ट्रेलर भी भिड़ा, ट्रक चालक हुआ फरार

Updated:
विज्ञापन
kaimur news

दुर्घटना में छत्तीग्रस्त टेलर

Kaimur Accident News: कैमूर जिले के मोहनिया थाना क्षेत्र के बरहुली गांव के समीप एनएच-19 पर शनिवार देर रात एक सड़क दुर्घटना में दो ट्रेलर चालक घायल हो गए. हादसा तब हुआ जब हाईवे किनारे खड़े एक बालू लदे ट्रक में तेज रफ्तार ट्रेलर ने पीछे से टक्कर मार दी और उसके बाद एक अन्य ट्रेलर भी उसी से टकरा गया.

विज्ञापन

Kaimur Accident News (मोहनिया से विनोद कुमार की रिपोर्ट ) :
स्थानीय थाना क्षेत्र के बरहुली गांव के पास एनएच-19 पर शनिवार देर रात एक सड़क दुर्घटना में दो ट्रेलर चालक घायल हो गए. जानकारी के अनुसार, हाईवे किनारे एक लाइन होटल के पास बालू लदा एक ट्रक खड़ा था. इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रहे एक ट्रेलर ने पीछे से खड़े ट्रक में जोरदार टक्कर मार दी. पहली दुर्घटना के कुछ ही देर बाद एक अन्य ट्रेलर भी उसी स्थान पर पहुंचा और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों से टकरा गया.

हादसे में चंदौली और जमशेदपुर के ट्रेलर चालक हुए घायल

इस भीषण टक्कर में दोनों ट्रेलरों के चालक घायल हो गए. घायलों की पहचान उत्तर प्रदेश के चंदौली निवासी चालक परवल कुमार तथा जमशेदपुर निवासी ट्रेलर चालक अनवर के रूप में की गई है. टक्कर इतनी जोरदार थी कि दुर्घटना में ट्रेलर क्षतिग्रस्त हो गया. हादसे के तुरंत बाद बालू लदा ट्रक चालक अपने वाहन को लेकर मौके से फरार हो गया.

पुलिस और NHI की टीम ने घायलों को कराया भर्ती, हटाया जाम

घटना की सूचना मिलते ही एनएचएआई (NHAI) की टीम एवं मोहनिया पुलिस मौके पर पहुंची. दोनों घायल चालकों को इलाज के लिए स्थानीय क्लीनिक में भर्ती कराया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया. इसके बाद पुलिस और एनएचएआई कर्मियों ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हाईवे से हटाकर सड़क के किनारे कराया.

Also Read: बक्सर स्टेशन पर भीड़ का फायदा उठाकर चोर ने उड़ाई सोने की चेन, रेल पुलिस जांच में जुटी

विज्ञापन
सूर्यकांत कुमार

लेखक के बारे में

By सूर्यकांत कुमार

सूर्यकांत कुमार तीन वर्षों से हिंदी डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. स्थानीय और हाइपरलोकल पत्रकारिता में विशेष अनुभव रखते हैं. कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ वीडियो एडिटिंग और वॉयस ओवर का भी व्यावहारिक अनुभव रखते हैं. उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत एक डिजिटल न्यूज चैनल से की और विभिन्न डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर कार्य करते हुए समाचार लेखन और डिजिटल कंटेंट प्रोडक्शन का अनुभव हासिल किया है. इसके अलावा खेल और मनोरंजन से जुड़ी खबरों में भी विशेष रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन