बाजार में ‘मौत’ बनकर दौड़ रहे हाइवा, बाल-बाल बचा बाइक सवार

Published by : VIKASH KUMAR Updated At : 11 May 2026 4:53 PM

विज्ञापन

तेज रफ्तार और लापरवाही पर नहीं लग रही लगाम, प्रशासन की चुप्पी से लोगों में आक्रोश

विज्ञापन

#तेज रफ्तार और लापरवाही पर नहीं लग रही लगाम, प्रशासन की चुप्पी से लोगों में आक्रोश रामगढ़. बाजार की मुख्य सड़क इन दिनों भारी वाहनों की बेलगाम रफ्तार के कारण हादसों का केंद्र बनती जा रही है. बालू लदे हाइवा व डंपर बाजार की सड़कों पर इस तरह दौड़ रहे हैं, मानो उन्हें किसी नियम-कानून का भय ही न हो. स्थिति यह है कि बाजार से गुजरने वाले राहगीर, स्कूली बच्चे व बाइक सवार हर पल अपनी जान जोखिम में डालकर सफर करने को मजबूर हैं. हाइवा में बालू लदा हो या वह खाली हो, उनकी रफ्तार पर कोई असर नहीं पड़ता. बाजार के सबसे व्यस्त दुर्गा चौक व आंबेडकर चौक जैसे टर्निंग पॉइंट पर भी चालक तेज गति से वाहन मोड़ते हैं. सोमवार की दोपहर आंबेडकर चौक के समीप एक दर्दनाक हादसा होते-होते टल गया. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बड़ौरा रोड की ओर तेज रफ्तार में मुड़ रहे एक हाइवा की चपेट में एक बाइक सवार आ गया. ग्रामीणों के शोर मचाने पर चालक ने ब्रेक लगाया, जिससे युवक की जान तो बच गयी, लेकिन बाइक क्षतिग्रस्त हो गयी. मौके पर मौजूद लोगों ने कहा कि यदि एक सेकंड की भी देरी होती, तो युवक हाइवा के पहिये के नीचे आ जाता. बाजार क्षेत्र में लगातार दुर्घटनाएं होने के बावजूद प्रशासन व परिवहन विभाग आंख मूंदे बैठे हैं. न तो भारी वाहनों की गति पर नियंत्रण है व न ही बाजार क्षेत्र में कोई प्रभावी ट्रैफिक व्यवस्था. दूसरी ओर, कुछ बाइक सवारों द्वारा लहरिया कट व तेज रफ्तार में वाहन चलाने से स्थिति और भयावह हो गयी है. रविवार की देर शाम एसबीआइ बैंक के पास दो बाइक की आमने-सामने की जोरदार टक्कर में एक युवक बुरी तरह जख्मी हो गया, जिसे स्थानीय युवकों ने अस्पताल पहुंचाया. लोगों ने बाजार में स्पीड ब्रेकर, ट्रैफिक पुलिस की तैनाती व नियमित वाहन जांच अभियान चलाने की मांग की है.

विज्ञापन
VIKASH KUMAR

लेखक के बारे में

By VIKASH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन