रांची से लूटा गया टैंकर मोहनिया में बरामद

Updated:
विज्ञापन

एनएच दो पर देवकली गांव के पास मिला टैंकर मोहनिया नगर : रांची से लूटे गये तेल टैंकर को मोहनिया थाना क्षेत्र के एनएच दो पर देवकली गांव से पुलिस ने बरामद किया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार हल्दिया से डीजल लेकर लोहरदग्गा के लिए जा रहे टैंकर को नालकुम (रांची) के समीप अज्ञात अपराधियों […]

विज्ञापन
एनएच दो पर देवकली गांव के पास मिला टैंकर
मोहनिया नगर : रांची से लूटे गये तेल टैंकर को मोहनिया थाना क्षेत्र के एनएच दो पर देवकली गांव से पुलिस ने बरामद किया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार हल्दिया से डीजल लेकर लोहरदग्गा के लिए जा रहे टैंकर को नालकुम (रांची) के समीप अज्ञात अपराधियों निशाना बनाया था.
उन्होंने टैंकर के ड्राइवर व खलासी को बंधक बना टैंकर लूट लिया था. टैंकर के मालिक राजेश साह ने बताया कि दो दिन पहले डीजल लेकर लोहरदगा के लिए उक्त टैंकर निकला था. टैंकर नामकुन के पास पहुंचा, तभी ओवरटेक कर टैंकर को अपराधियों के द्वारा लूट लिया गया था. दूसरे दिन ड्राइवर ने पूरे मामले की सूचना दी, जिसके बाद थाने में इसकी लिखित शिकायत दी गयी.
बताया जाता है कि अपराधियों ने लूटने के बाद टैंकर का नंबर प्लेट बदल दिया था, ताकि पहचान नहीं हो सके. राजेश शाह ने कहा कि दूसरा टैंकर लेकर जा रहे ड्राइवर ने बताया कि मेरा टैंकर मोहनिया के पास खड़ा है. मौके पर पहुंचे, तो देखा कि टैंकर वही है लेकिन नंबर प्लेट बदल दिया गया है. इसके बाद मामले की सूचना मोहनिया थानाध्यक्ष को दी गयी. इस संबंध में मोहनिया थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि रांची से गायब तेल भरे टैंकर की सूचना मिली थी, जिसे देवकली के पास से बरामद किया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन