सोये बुजुर्ग पर ग्रेडर से डाली मिट्टी, गयी जान
कर्मनाशा/दुर्गावती (कैमूर) : निर्माणाधीन सर्विस रोड के किनारे अपने दरवाजे के सामने चारपाई पर सोये रामप्यारे प्रजापति नामक एक बुजुर्ग की सड़क निर्माण कंपनी सोमा आइसोलक्स के वाहन (ग्रेडर) से डाली गयी मिट्टी से दब कर मौत हो गयी. हादसा शनिवार की रात में कैमूर जिले के दुर्गावती थाने के दहियाव गांव में हुआ. रविवार […]
कर्मनाशा/दुर्गावती (कैमूर) : निर्माणाधीन सर्विस रोड के किनारे अपने दरवाजे के सामने चारपाई पर सोये रामप्यारे प्रजापति नामक एक बुजुर्ग की सड़क निर्माण कंपनी सोमा आइसोलक्स के वाहन (ग्रेडर) से डाली गयी मिट्टी से दब कर मौत हो गयी. हादसा शनिवार की रात में कैमूर जिले के दुर्गावती थाने के दहियाव गांव में हुआ.
रविवार की सुबह परिजनों को घटना की जानकारी हुई, तो ग्रामीणों के साथ जीटी रोड जाम कर दिया और सोमा कंपनी से 25 लाख रुपये मुआवजे की मांग करने लगे. बाद में छह लाख रुपये मुआवजा दिये जाने के आश्वासन पर ग्रामीणों ने यातायात को सुचारु किया. चालक चारपाई पर सोये रामप्यारे प्रजापति को अंधेरे में देख नहीं सका और मिट्टी उठा कर चारपाई पर सोये व्यक्ति के शरीर पर रख दिया.
इससे रामप्यारे मिट्टी में ही ढक गया और मौत हो गयी.
बीएचयू 21- घटना के बाद जीटी रोड को जाम कर आक्रोश जताते परिजन व आम लोग.
दहियाव गांव में शनिवार की रात अपने घर के सामने रोड किनारे चारपाई पर सोये थे रामप्यारे प्रजापति
सड़क निर्माण कंपनी सोमा आइसोलक्स के ग्रेडर के ड्राइवर की करतूत, घटना के बाद हुआ फरार
गुस्साये लोगों ने तीन घंटे जीटी रोड को रखा जाम, छह लाख रुपये मुआवजे के एलान पर हुए शांत
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










