ड्रग इंस्पेक्टर ने की दवा दुकानों की जांच

Updated:
विज्ञापन

मोहनिया सदर : दवा दुकानों पर नकली दवाओं के साथ किसी भी तरह की गड़बड़ी करनेवाले मेडिकल स्टोर चलानेवालों पर ड्रग इंस्पेक्टर संगीता कुमारी ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है. मोहनिया अनुमंडल के पांच प्रखंडों मोहनिया, कुदरा, दुर्गावती, रामगढ़ व नुआंव के किसी भी मेडिकल स्टोर पर कभी भी जांच हो सकती है. शनिवार […]

विज्ञापन

मोहनिया सदर : दवा दुकानों पर नकली दवाओं के साथ किसी भी तरह की गड़बड़ी करनेवाले मेडिकल स्टोर चलानेवालों पर ड्रग इंस्पेक्टर संगीता कुमारी ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है. मोहनिया अनुमंडल के पांच प्रखंडों मोहनिया, कुदरा, दुर्गावती, रामगढ़ व नुआंव के किसी भी मेडिकल स्टोर पर कभी भी जांच हो सकती है.

शनिवार को संगीता कुमारी मोहनिया के भृगुनाथ सिंह मेमोरियल हॉस्पिटल के कृष्णा मेडिकल स्टोर का निरीक्षण काफी बारीकी से किया. इसकी जानकारी देते हुए ड्रग इंस्पेक्टर ने बताया कि यहां सभी दवाओं के साथ सभी कागजात सही पाये गये. यदि किसी भी मेडिकल स्टोर पर पक्की बिल, फ्रिज में रखने वाली दवाएं बाहर मिलती है, दवाएं जेनरिक पायी जाती है, तो उन्हें कदापि नहीं बख्सा जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन