देशी-विदेशी शराब के साथ छह लोग गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

कैमूर जिले के समेकित चेकपोस्ट पर हुई कार्रवाई में मिली सफलता पकड़े गये लोगों में एक कैमूर का, तो अन्य पांच दूसरे जिलों के भभुआ सदर : उत्पाद पुलिस ने मंगलवार को समेकित चेकपोस्ट पर जांच अभियान चलाते हुए देशी व अंगरेजी शराब के साथ छह लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. उत्पाद अधीक्षक […]

विज्ञापन
कैमूर जिले के समेकित चेकपोस्ट पर हुई कार्रवाई में मिली सफलता
पकड़े गये लोगों में एक कैमूर का, तो अन्य पांच दूसरे जिलों के
भभुआ सदर : उत्पाद पुलिस ने मंगलवार को समेकित चेकपोस्ट पर जांच अभियान चलाते हुए देशी व अंगरेजी शराब के साथ छह लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. उत्पाद अधीक्षक प्रदीप कुमार ने बताया कि जांच अभियान के दौरान यूपी सीमा से आ रही एक कार को रोका गया, जिसमें सवार और नशे में रहे इंद्रपुरी पटना के अख्तर खान, जांदर सीवान के दिलेंद्र प्रसाद, धरहरा टोला आरा के संतोष गुप्ता, शेखपुरा पटना के सन्नी कुमार और राजाबाजार पटना के जितेंद्र मालाकार को पकड़ा गया.
इनमें से संतोष गुप्ता के पास से 375 मिली अंगरेजी शराब की बोतल भी बरामद की गयी. जांच के ही दौरान तीन देशी शराब की बोतल के साथ कुदरा सलथुआ के सुदामा गुप्ता को भी पकड़ा गया. सभी पकड़े गये लोगों का बुधवार को सदर अस्पताल में मेडिकल जांच करा उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन