घर में अकेली नाबालिग से युवक ने किया दुष्कर्म

Updated:
विज्ञापन

दुष्कर्म से बच्ची रही तीन घंटे तक बेहोश आरोपित फरार भभुआ सदर : सोनहन थाना क्षेत्र के डिहरमा गांव में अकेली घर में रही एक 12 वर्षीय बच्ची के साथ एक युवक द्वारा दुष्कर्म किये जाने का मामला प्रकाश आया है. दुष्कर्म से बच्ची लगभग तीन घंटे तक बेहोश रही. उसका निजी अस्पताल में इलाज […]

विज्ञापन

दुष्कर्म से बच्ची रही तीन घंटे तक बेहोश आरोपित फरार

भभुआ सदर : सोनहन थाना क्षेत्र के डिहरमा गांव में अकेली घर में रही एक 12 वर्षीय बच्ची के साथ एक युवक द्वारा दुष्कर्म किये जाने का मामला प्रकाश आया है. दुष्कर्म से बच्ची लगभग तीन घंटे तक बेहोश रही. उसका निजी अस्पताल में इलाज कराया गया.
इस मामले में दुष्कर्म की शिकार हुई नाबालिग बच्ची के पिता ने महिला थाने में आवेदन के माध्यम से बताया है कि उसकी पत्नी सोमवार को ही एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने अपने मायके शाहपुर चली गयी थी. हम मंगलवार की सुबह एकौनी गांव स्थित ठाकुर प्रसाद की मिल पर बोरा ढोने गये थे. उसकी बच्ची घर में अकेली थी. इसी दौरान गांव का ही कपिल बिंद ने लड़की को घर में अकेली जान घुस गया. दुष्कर्म की शिकार हुई बच्ची की सहेलियां जब उसके घर से उसे बुलाने पहुंची तो उसे खून से लथपथ व बेहोश देखा तो शोर मचाना शुरू कर दिया. शोर पर गांव के लोग जुट गये और इसकी खबर हमें दी.
सूचना पर घर पहुंचे और बेहोश बेटी को लेकर इलाज के लिए एक निजी क्लिनिक में भरती कराया, जहां तीन घंटे बाद बच्ची को होश आया. शिकायत दर्ज कराने सोनहन थाने गये तो उन्हें महिला थाना भभुआ भेज दिया गया. महिला थानाध्यक्ष कुमारी अंचला का कहना था कि दुष्कर्म की शिकार हुई बच्ची की मेडिकल जांच करायी गयी है. प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. आरोपित युवक की तलाश में पुलिस संबंधित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है. वह फरार है.
अधिसूचना जारी नहीं होने से असमंजस की स्थिति
भभुआ सदर : नगर निकाय चुनाव 2017 के घटते-बढ़ते तारीखों से प्रत्याशियों के साथ-साथ भभुआ नगर निकाय चुनाव की तैयारियों में जुटे अधिकारी भी मंगलवार देर शाम तक बिहार चुनाव आयोग से निकाय चुनाव की अधिसूचना(नोटीफिकेशन) नहीं पहुंचने से ऊहापोह की स्थिति में हैं. हालांकि निकाय चुनाव से जुड़े अधिकारी निकाय चुनाव की सारी तैयारियों को पूरी कर लिये जाने के चलते 19 अप्रैल से शुरू
होनेवाले नामांकन को लेकर सशंकित है.चुनाव आयोग से नोटीफिकेशन नहीं पहुंचने के बावजूद बुधवार से निकाय चुनाव में नामांकन की सारी तैयारियां पूरी कर ली है. निबंधन पदाधिकारी सह भभुआ एसडीओ ललन प्रसाद ने बताया कि नामांकन की सारी प्रक्रिया पूरी कर ली गयी है. इसके लिए सहायक निर्वाची पदाधिकारी के तौर पर अनुमंडल सहायक आपूर्ति पदाधिकारी नंद किशोर रविदास, बीडीओ चैनपुर सत्येंद्र पारासर, सीओ भगवानपुर अरुण कुमार श्रीवास्तव, बीडीओ भभुआ मानेंद्र कुमार, कार्यपालक दंडाधिकारी विनय शंकर शर्मा को तैनात किया गया है, जहां बनाये गये टेबल पर पहुंच कर उम्मीदवार अपना नामांकन पत्र जमा करेंगे.
11 से तीन बजे तक होगा नामांकन: नगर निकाय चुनाव में खड़े उम्मीदवार 11 से तीन बजे तक अपना नामांकन पत्र एसडीओ कार्यालय में जमा करेंगे. एसडीओ ने बताया कि इस समयावधि के दौरान शहर के वार्ड संख्या एक से छह तक के उम्मीदवार सहायक निर्वाची पदाधिकारी नंदकिशोर रविदास, वार्ड संख्या सात से 12 तक के उम्मीदवार चैनपुर बीडीओ सत्येंद्र कुमार परासर, 13 से 18 तक वार्ड के उम्मीदवार सीओ भगवानपुर अरुण कुमार श्रीवास्तव, 19 से 25 वार्ड संख्या के प्रत्याशी बीडीओ भभुआ मानेंद्र कुमार सिंह के यहां अपनी उम्मीदवारी पत्र जमा कर सकते हैं.
उम्मीदवार एक सेट में भी कर सकते हैं नामांकन: वैसे तो उम्मीदवारों को दो सेट में अपना नामांकन करना है. लेकिन, वह एक सेट में भी अपना नामांकन दाखिल कर सकते हैं. एसडीओ ने बताया कि प्रत्याशी त्रुटिरहित नामांकन पत्र एक सेट में भी जमा कर सकते हैं. इसके लिए प्रत्याशी को भारतीय नागरिक होना जरूरी है. जबकि, प्रत्याशी की न्यूनतम उम्र 21 वर्ष होना चाहिए. उन्होंने बताया कि नामांकन के समय प्रत्याशी को जरूरी कागजात के साथ दो समर्थक और दो प्रस्तावक संबंधित वार्ड का होना जरूरी है. प्रत्याशी को स्वघोषणा पत्र में संपत्ति समेत मांगें गये अन्य ब्योरा भी देना जरूरी है. इसके अलावे सामान्य पुरुष प्रत्याशी के लिए एक हजार और आरक्षित व महिला प्रत्याशियों के लिए(सामान्य व आरक्षित दोनों के लिए) पांच रुपये जमानत राशि जमा करनी होगी.
अनुमंडल कार्यालय परिसर में धारा 144 लागू : हालांकि, मंगलवार देर रात तक आयोग की अधिसूचना जारी नहीं हुई थी. लेकिन, अनुमंडल कार्यालय परिसर के सौ गज की परिधि में आज से धारा 144 लागू कर दी गयी है. एसडीओ ललन प्रसाद ने बताया कि नामांकन प्रक्रिया के दौरान धारा 144 लागू रहेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन