मौत के बाद परिजनों ने किया हंगामा

Updated:
विज्ञापन

परिजनों का आरोप, चिकित्सक की लापरवाही के कारण गयी जान रामगढ़ : बैंक ऑफ इंडिया के समीप एक निजी आशुतोष हॉस्पिटल में घायल व्यक्ति नोनार गांव के रामानंद सिंह की हुई मौत को लेकर मृतक के परिजनों ने मंगलवार को हंगामा किया. हालांकि, घायल रामानंद सिंह की मौत वाराणसी ट्राॅमा सेंटर में इलाज के दौरान […]

विज्ञापन

परिजनों का आरोप, चिकित्सक की लापरवाही के कारण गयी जान

रामगढ़ : बैंक ऑफ इंडिया के समीप एक निजी आशुतोष हॉस्पिटल में घायल व्यक्ति नोनार गांव के रामानंद सिंह की हुई मौत को लेकर मृतक के परिजनों ने मंगलवार को हंगामा किया. हालांकि, घायल रामानंद सिंह की मौत वाराणसी ट्राॅमा सेंटर में इलाज के दौरान हो जाने की बात लोगों द्वारा बतायी गयी. मृतक के परिजनों द्वारा हॉस्पिटल में किये गये हंगामे से थोड़ी देर के लिए अफरातफरी का माहौल कायम हो गया. आक्रोशित परिजनों का आरोप लगाते हुए बताया कि सोमवार की अहले सुबह रामानंद सिंह छत से गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गये थे. इलाज हेतु उनको निजी हॉस्पिटल में इलाज के लिए लाया गया था.
उस दौरान चिकित्सकों ने मरीज को चार घंटे तक रख कर इलाज किया, जब मरीज की हालत बिगड़ने लगी तब यहां के चिकित्सकों द्वारा उनको रेफर किया गया. परिजनों ने बताया कि ट्राॅमा सेंटर के चिकित्सकों ने बताया कि अगर आप लोग घायल मरीज को एक घंटा पहले लेकर आ गये होते तो शायद उनकी जान बच गयी होती. डॉक्टर की लापरवाही की वजह से उनकी जान गयी है. इस संबंध में आशुतोष हॉस्पिटल के चिकित्सक आरके ओझा ने बताया कि इलाज के दौरान घायल व्यक्ति का हालत बिल्कुल ठीक थी. हड्डी टूटने की वजह से मेरे अस्पताल से सोमवार की सुबह सात बजे रामगढ़ रेफरल अस्पताल के लिए रेफर किया गया था.
फिर वहां से उनको वाराणसी ट्राॅमा सेंटर के लिए भेजा गया. उन्होंने बताया कि मेरे यहां इलाज के दौरान मरीज को आवश्यकतानुसार मशीन लगा कर शरीर का चेकअप किया गया था. मगर, कही से कोई दिक्कत नहीं थी. परिजनों द्वारा लगाये गये सभी आरोप बेबुनियाद हैं. खबर लिखे जाने तक मृतक के परिजनों द्वारा इस मामले की सूचना थाने को नहीं दी गयी थी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन