डीएम ने व्यवसायियों को पॉश मशीन के लिए किया प्रेरित
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
लिच्छवी भवन में वेबकास्टिंग के जरिये दिखाया गया पीएम का संबोधन भभुआ नगर : डाॅ भीमराव अांबेडकर के सामाजिक आर्थिक विजन को साकार करने की दिशा में आर्थिक बदलाव का आधार भीम एप बनेगा. बाबा साहेब ने जहर पीकर अमृत की वर्षा की. आनेवाले दिनों में डिजिधन निजी धन सबकी आवाज बनेगी. उक्त बातें प्रधानमंत्री […]
विज्ञापन
लिच्छवी भवन में वेबकास्टिंग के जरिये दिखाया गया पीएम का संबोधन
भभुआ नगर : डाॅ भीमराव अांबेडकर के सामाजिक आर्थिक विजन को साकार करने की दिशा में आर्थिक बदलाव का आधार भीम एप बनेगा. बाबा साहेब ने जहर पीकर अमृत की वर्षा की. आनेवाले दिनों में डिजिधन निजी धन सबकी आवाज बनेगी. उक्त बातें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नागपुर के मनकापुर इंडोर स्पोर्ट कॉम्पलेक्स से डाॅ भीमराव अांबेडकर की 126वीं जयंती पर भीम आधार सेवा के शुभारंभ के दौरान कहीं. नागपुर में हो रहे इस कार्यक्रम का सीधा प्रसार लिच्छवी भवन में दिखाया गया. इस मौके पर डीएम राजेश्वर प्रसाद भी मौजूद रहे. उन्होंने बाबा साहेब के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की. इस मौके पर उन्होंने कहा कि बाबासाहेब का जीवनवृत्त हम सभी के लिए प्रेरणाश्रोत हैं. उनसे हमें अभावों के बीच रहते हुए प्रभावी ढंग से जीने की प्रेरणा मिलती है.
जिला सूचना व विज्ञान पदाधिकारी राजीव कुमार सिन्हा ने बताया कि जिले के सभी कॉमन सर्विस सेंटरों पर भी प्रधानमंत्री के संबोधन का सीधा प्रसारण दिखाया गया है. इस मौके पर केनरा व एक्सिस बैंक द्वारा छह व्यवसायियों को पॉश मशीन भी उपलब्ध कराया गया. डीएम ने सभी व्यवसायियों को पॉश मशीन देकर इसका उपयोग करने के लिए प्रेरित किया. इस दौरान वरीय उपसमाहर्ता दिलीप कुमार, केके उपाध्याय, जिला कल्याण पदाधिकारी कन्हैया राम, केनरा बैंक के करूणापति पांडेय, एक्सीस बैंक के दीपक मिश्रा, समाजसेवी बिरजू पटेल, मोकरी पंचायत के मुखिया जयशंकर बिहारी सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे.
चार पर्यटकों सहित सात पियक्कड़ धराये
गुजरात के हैं पर्यटक, बोधगया जाने के दौरान नशे की हालत में पकड़े गये
भभुआ सदर. उत्पाद पुलिस ने गुरुवार की रात समेकित चेकपोस्ट मोहनिया पर सघन जांच अभियान चलाते हुए पर्यटक बस पर सवार चार पर्यटकों सहित सात लोगों को नशे की हालत में गिरफ्तार कर लिया.
उत्पाद अधीक्षक प्रदीप कुमार ने बताया कि गुरुवार रात चेकिंग अभियान चलाये जाने के दौरान वाराणसी से गया जा रहे एक पर्यटक बस की जांच की गयी. इसमें नशे की हालत में सवार गुजरात के भरूच जिले के अंकलेश्वर के रहनेवाले भरत ढोलरिया, सुमन कुमार साह, दिनेश मारन व कमलेश पोसिया को हिरासत में ले लिया. इसी दौरान सवार वाहनों से नशे की हालत में आ रहे मोहनिया अकोढ़ी के लालू प्रसाद, करहगर सहुआर के संजय भगत व पप्पू कुमार को भी हिरासत में लिया गया. जांच अभियान का नेतृत्व कर रहे इंस्पेक्टर रवींद्र सिंह ने सभी शराबियों का शुक्रवार को सदर अस्पताल में मेडिकल परीक्षण करा कोर्ट में प्रस्तुत कर दिया, जहां से सभी को माननीय न्यायालय द्वारा न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










