जमीन विवाद को लेकर भैरोपुर में दो पक्षों में तनाव
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
भगवानपुर . भैरोपुर गांव में शमशान घाट की जमीन का गलत ढंग से लाल कार्ड बनवाने का आरोप लगा गांव के लोगों ने विरोध किया जाना लगा. दरअसल, भैरोपुर गांव में लगभग 75 डिसमिल जमीन बिहार सरकार की है, जो गांव का शमशान घाट है. ग्रामीणों का आरोप है कि गांव के ही बिल्लू राम, […]
विज्ञापन
भगवानपुर . भैरोपुर गांव में शमशान घाट की जमीन का गलत ढंग से लाल कार्ड बनवाने का आरोप लगा गांव के लोगों ने विरोध किया जाना लगा. दरअसल, भैरोपुर गांव में लगभग 75 डिसमिल जमीन बिहार सरकार की है, जो गांव का शमशान घाट है. ग्रामीणों का आरोप है कि गांव के ही बिल्लू राम, सुग्रीम राम व गोपी गोड़ द्वारा उक्त भूमि का लाल कार्ड बनवा लिया गया है.
जमीन पर दखल कब्जा पर गांव के दूसरे पक्ष ने एतराज जताते हुए कहा कि यह जमीन शमशान घाट की है. इस पर कोई दखल कब्जा नहीं करेगा. इसे लेकर ग्रामीणों ने एक सभा की और इस विवादित जमीन पर अांबेडकर दिवस के अवसर पर अांबेडकर की प्रतिमा स्थापित कर दी. इस मौके पर एक पक्ष से लगभग दो सौ लोग जुट थे. जमीन को लेकर गांव के दो पक्षों में तनाव है. इस संबंध में थाना प्रभारी धनंजय कुमार सिंह ने बताया कि इस विषय में मुझे कोई जानकारी नहीं है. मुझे कोई लिखित आवेदन भी नहीं मिला है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










