शहर में स्कूल के हॉस्टल से छात्र लापता, परिजन बेहाल

Updated:
विज्ञापन

पिछले एक साल से आदर्श मदर शकुंतला स्कूल के हॉस्टल में रहते हुए कर रहा था पढ़ाई लापता छात्र के मामा ने नगर थाने में स्कूल व हॉस्टल चलानेवालों पर कराया केस दर्ज बक्सर के कोरानसराय का निवासी है अभिषेक भभुआ सदर : शहर के देवजी रोड में स्थित आदर्श मदर शकुंतला स्कूल के हॉस्टल […]

विज्ञापन
पिछले एक साल से आदर्श मदर शकुंतला स्कूल के हॉस्टल में रहते हुए कर रहा था पढ़ाई
लापता छात्र के मामा ने नगर थाने में स्कूल व हॉस्टल चलानेवालों पर कराया केस दर्ज
बक्सर के कोरानसराय का निवासी है अभिषेक
भभुआ सदर : शहर के देवजी रोड में स्थित आदर्श मदर शकुंतला स्कूल के हॉस्टल में रह कर कक्षा तीन में पढ़नेवाला 12 वर्षीय एक छात्र लापता बताया जाता है. छात्र लापता होने से परिजन बेहाल हैं. छात्र मंगलवार को अपराह्न 11 बजे से ही लापता है. लापता बच्चे के परिजन जब बच्चे को ढूंढ़ने में असफल हुए, तो स्कूल व हॉस्टल चलानेवाले पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए नगर थाने में आवेदन दिया है. विद्यालय के हॉस्टल से लापता होनेवाला 12 वर्षीय छात्र अभिषेक कुमार, पिता अमित यादव बक्सर के कोरानसराय के खलवा इनार का रहनेवाला है. पिछले एक वर्ष से आदर्श मदर शकुंतला के हॉस्टल में रह कर पढ़ रहा था.
नगर थाने में छात्र के गायब होने व स्कूल प्रबंधन द्वारा लापरवाही बरते जाने पर छात्र के मामा तेतरहट सिकरौल बक्सर निवासी चंद्रमा सिंह ने स्कूल चलानेवाले गुड्डू सिंह व हॉस्टल इंचार्ज निर्भय सिंह के खिलाफ नगर थाने में आवेदन दिया है. बताया है कि उसका भांजा एक वर्ष से उक्त हॉस्टल में रह कर पढ़ाई कर रहा था, जो पिछले मंगलवार से लापता है.
छात्र के लापता होने के बावजूद स्कूल प्रबंधन द्वारा उसे ढूंढ़ने में कोई मदद नहीं की गयी. उनलोगों को भी स्कूलवाले गुड्डू सिंह ने चार बजे शाम को लापता हुए छात्र के बारे में बताया था. इस मामले में स्कूल व हॉस्टल चलानेवालों की ही मिली भगत से उसका भांजा लापता हुआ है. उधर, छात्र के लापता की जानकारी मिलते ही गुरुवार को पंजाब के लुधियाना स्थित हीरो साइकिल में काम करनेवाली छात्र की मां सुनीता देवी ने नगर थाने बताया कि स्कूल चलानेवाले का भांजा अरविंद यादव भी उनके साथ लुधियाना में रहता है.
उसी के कहने पर उन्होंने अपने बेटे का नामांकन उक्त स्कूल में कराया था. जान-पहचान के बावजूद बच्चा गुम हो गया. इसमें स्कूल चलानेवाले का दोष है. नगर थाने की पुलिस ने लापता हुए बच्चे के दिये आवेदन पर तलाश शुरू कर दी है. नगर थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस बच्चे की तलाश में जुटी हुई है. स्कूल व हॉस्टल चलानेवाले से भी लापता छात्र के बारे में पूछताछ की जायेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन