प्रमाणपत्र बनवाने में धक्का खा रहीं महिलाएं
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
रामगढ़ : जाति, निवास व आय प्रमाणपत्र सहित अन्य दस्तावेज बनाने को लेकर आरटीपीएस काउंटर में लोगों की भीड़ देखी जा रही है. यहां व्याप्त कुव्यवस्था से लोगों में नाराजगी है. आलम यह है कि एक ही काउंटर होने के कारण महिलाओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. फॉर्म जमा के दौरान […]
विज्ञापन
रामगढ़ : जाति, निवास व आय प्रमाणपत्र सहित अन्य दस्तावेज बनाने को लेकर आरटीपीएस काउंटर में लोगों की भीड़ देखी जा रही है. यहां व्याप्त कुव्यवस्था से लोगों में नाराजगी है. आलम यह है कि एक ही काउंटर होने के कारण महिलाओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. फॉर्म जमा के दौरान लोगों में धक्का-मुक्की की जाती है. रामगढ़ पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि गौतम खरवार सहित अन्य लोगों ने कहा कि एक ही काउंटर होने की वजह से महिला व पुरुष फार्म जमा करने को लेकर एक-दूसरे को धक्का-मुक्की कर रहे हैं. इस दौरान कई लोगों के बीच नोकझोक की स्थिति उत्पन्न हो जा रही है.
काउंटर बढ़ाने में दिक्कत: काउंटर बढ़ाने में दिक्कत होगी. लोगों के अंदर यह भावना होनी चाहिए कि फॉर्म जमा करने के दौरान धक्का-मुक्की नहीं करें. काउंटर के समीप अंचल गार्ड की भी तैनाती की गयी है.
बासुकी नाथ सिंह, सीओ
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










