बीएसएससी की परीक्षा में शामिल हुए 4027 परीक्षार्थी

Updated:
विज्ञापन

9528 परीक्षार्थियों को होना था शामिल भभुआ नगर : बिहार कर्मचारी चयन आयोग के दूसरे चरण की प्रथम इंटरस्तरीय संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगिता परीक्षा जिले के 17 परीक्षा केंद्रों पर रविवार को हुई. इसमें 4027 परीक्षार्थी शामिल हुए. परीक्षा में 9528 परीक्षार्थियों को शामिल होना था. 5501 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल नहीं हुए. 29 जनवरी को […]

विज्ञापन

9528 परीक्षार्थियों को होना था शामिल

भभुआ नगर : बिहार कर्मचारी चयन आयोग के दूसरे चरण की प्रथम इंटरस्तरीय संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगिता परीक्षा जिले के 17 परीक्षा केंद्रों पर रविवार को हुई. इसमें 4027 परीक्षार्थी शामिल हुए. परीक्षा में 9528 परीक्षार्थियों को शामिल होना था. 5501 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल नहीं हुए. 29 जनवरी को हुई उपरोक्त परीक्षा में भी सिर्फ 3932 परीक्षार्थी शामिल हुए थे. तीसरे चरण की परीक्षा 19 फरवरी व चौथे चरण की परीक्षा 26 फरवरी को होगी. परीक्षा में कदाचार रोकने के लिए प्रशासन द्वारा पुख्ता इंतजाम किये गये थे. सभी केंद्रों पर दंडाधिकारी व केंद्राधीक्षकों की प्रतिनियुक्ति की गयी थी. उड़नदस्ता व गश्ती दल ने भी केंद्रों का निरीक्षण किया. जिले में बीएसएससी के दूसरे चरण की परीक्षा कदाचारमुक्त व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन