आरक्षण केंद्र की मशीन ठप

Updated:
विज्ञापन

अनदेखी. एक सप्ताह से स्टेशन पर रेलयात्रियों को परेशानी टिकट के लिए लोगों को जाना पड़ता है मोहनिया भभुआ सदर : भले ही व्यवस्था बदल गयी हो, लेकिन भभुआ शहर स्थित रेलवे आरक्षण केंद्र आज भी बदहाल ही है. इस आरक्षण केंद्र पर कभी सर्वर की परेशानी, तो कभी लिंक फेल होने के कारण ट्रेन […]

विज्ञापन

अनदेखी. एक सप्ताह से स्टेशन पर रेलयात्रियों को परेशानी

टिकट के लिए लोगों को जाना पड़ता है मोहनिया
भभुआ सदर : भले ही व्यवस्था बदल गयी हो, लेकिन भभुआ शहर स्थित रेलवे आरक्षण केंद्र आज भी बदहाल ही है. इस आरक्षण केंद्र पर कभी सर्वर की परेशानी, तो कभी लिंक फेल होने के कारण ट्रेन में आसानी से बर्थ लेने की उम्मीद लेकर आये लोग बदहाल व्यवस्था से परेशान हो चुके हैं. लेकिन, किसी भी स्तर से आरक्षण केंद्र की बदहाल व्यवस्था सुधर नहीं पा रही है. ताजा मामला वीसेट से कनेक्ट करनेवाली सरवर मशीन में आ चुकी खराबी से जुड़ा हुआ है. पिछले एक सप्ताह से सर्वर मशीन के खराब होने के कारण रेलवे आरक्षण केंद्र पर टिकट रिजर्वेशन का काम पूरी तरह से ठप पड़ा हुआ है. सर्वर मशीन की खराबी से न तो सामान्य आरक्षित टिकट ही लोगों को मिल पा रहा है व न ही तत्काल टिकट.
आरक्षण काउंटर पर तैनात बुकिंग क्लर्क संतोष कुमार ने कहा कि मशीन के वारंटी पीरियड में रहने के चलते कंपनी के मकेनिक का इंतजार किया जा रहा है. बताया जाता है कि रोज सैकड़ों लोग टिकट बनवाने के लिए यहां आते हैं, लेकिन उन्हें बैरंग लौटा दिया जाता है. शनिवार को मुंबई जाने का आरक्षण कराने आये वार्ड संख्या छह के शिव प्रताप सिंह को पता चला कि मशीन खराब होने से रिजर्वेशन काउंटर ठप है, तो वह बहुत निशान हुए. उन्होंने कहा कि अब उन्हें आरक्षण कराने के लिए मोहनिया स्टेशन जाना होगा या फिर अधिक शुल्क देकर साइबर कैफे से बनाना होगा. उन्होंने कहा कि शहर में रेलवे स्टेशन नहीं है. आरक्षण केंद्र भी महज एक है, लेकिन रेलवे अधिकारी इसे भी ठीक से चला नहीं रहे हैं. तीन दिन से आरक्षण के लिए दौड़ रहे वार्ड संख्या 12 के शैलेश मिश्रा ने कहा कि रेलवे की यह व्यवस्था इतनी बदहाल हो चुकी है कि इसको बंद कर दिया जाना चाहिए.
टिकट तैयार नहीं होने से रेलवे को हो रहा नुकसान
एक सप्ताह से आरक्षण काउंटर से टिकट नहीं निकलने के चलते पूर्वोत्तर रेलवे के मुगलसराय मंडल को लाखों रुपये का नुकसान उठाना पड़ रहा है. बुकिंग क्लर्क संतोष कुमार के अनुसार, पिक सीजन में इस आरक्षण केंद्र से लगभग एक लाख तक के टिकट बिकते हैं, जबकि ऑफ सीजन में 50 से 55 हजार की आमदनी होती है.
क्या कहते हैं अधिकारी
इस संबंध में मुगलसराय मंडल के चीफ कॉमर्शियल सुपरवाइजर दीपक प्रसाद से जब पूछा गया, तो उनका कहना था कि भभुआ आरक्षण केंद्र का मॉडम खराब था, जिसके चलते परेशानी थी, लेकिन शनिवार को नया मॉडम लगा दिया गया है. अब सेवा सामान्य हो जायेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन