झोंपड़ी में लगी आग शिशु का चेहरा झुलसा
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
अगलगी. चूल्हा जला कर काम पर गये थे पति-पत्नी एनएच दो पर सर्विस लेन के किनारे हुई घटना बच्चों का शोर सुन बचाव के लिए आये लोग पुसौली : स्थानीय बाजार के एनएच दो के किनारे बाजार से पूर्वी सर्विस सड़क के किनारे स्थित एक झोपड़ी में शनिवार को आग लग गयी. इस आग में […]
विज्ञापन
अगलगी. चूल्हा जला कर काम पर गये थे पति-पत्नी
एनएच दो पर सर्विस लेन के किनारे हुई घटना
बच्चों का शोर सुन बचाव के लिए आये लोग
पुसौली : स्थानीय बाजार के एनएच दो के किनारे बाजार से पूर्वी सर्विस सड़क के किनारे स्थित एक झोपड़ी में शनिवार को आग लग गयी. इस आग में एक बच्चा बुरी तरह झुलस गया. उसका इलाज स्थानीय निजी अस्पताल में किया गया. बाद में बेहतर इलाज के लिए उसे मोहनिया रेफर कर दिया गया. बच्चे का नाम लक्ष्मण कुमार (4) है. उसके पिता का नाम फकराबाद का धनजी डोम है.
जानकारी के अनुसार धनजी डोम अपने परिवार के साथ पुसौली बाजार के एनएच दो की सर्विस सड़क के किनारे प्लास्टिक की झोपड़ी में रहता है. बताया जाता है कि शनिवार की सुबह छह बजे अपने छोटे-छोटे चार बच्चों को ठंड से बचाव के लिए चूल्हे में आग जला कर पत्नी के साथ बाजार की सफाई करने के लिए चला गया था. बताया जाता है कि बच्चे आग ताप रहे थे, तभी एक बच्चे के कपड़े में आग लग गयी. आग देख कर बच्चे चिल्लाने लगे, लेकिन आसपास कोई नहीं था. बच्चे चिल्लाते रहे व आग ने बच्चे के कपड़े के साथ ही बिस्तर को भी अपनी आगोश में ले लिया.
राहगीर बने मददगार
स्थानीय लोगों ने बताया कि उसी वक्त घटाव निवासी मनोज सिंह और डॉक्टर विजय चंद्र वहां से गुजर रहे थे. उन्होंने बच्चों की चीख सुनी, वे झोपड़ी की तरफ दौड़ पड़े. वहां उन्होंने देखा कि बिस्तर में आग लगी हुई है व एक बच्चा जल रहा है. उन्होंने हिम्मत दिखाते हुए किसी तरह आग को बुझाया और झुलसे बच्चे को बाहर निकाला. उसे इलाज के लिए स्थानीय डॉक्टर विजय चंद्र के पास ले जाया गया, जहां से बेहतर उपचार के लिए उसे मोहनिया रेफर किया गया. डॉक्टर ने बताया कि बच्चे का शरीर 25 प्रतिशत जल चुका है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










