अगर शौचालय नहीं, तो गहना-जेवर सब बेकार

Updated:
विज्ञापन

चैनपुर : लोहिया स्वच्छ बिहार, स्वच्छ भारत मिशन(ग्रामीण), लोहिया स्वच्छता योजना अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में प्रखंड क्षेत्र के बिउर मानपुर पंचायत को मंगलवार को जिलाधिकारी राजेश्वर प्रसाद सिंह द्वारा खुले में शौचमुक्त पंचायत घोषित किया गया. जिलाधिकारी द्वारा की गयी इस घोषणा के साथ ही यह पंचायत चैनपुर प्रखंड का पहला ओडीएफ (खुले में शौचमुक्त) […]

विज्ञापन
चैनपुर : लोहिया स्वच्छ बिहार, स्वच्छ भारत मिशन(ग्रामीण), लोहिया स्वच्छता योजना अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में प्रखंड क्षेत्र के बिउर मानपुर पंचायत को मंगलवार को जिलाधिकारी राजेश्वर प्रसाद सिंह द्वारा खुले में शौचमुक्त पंचायत घोषित किया गया. जिलाधिकारी द्वारा की गयी इस घोषणा के साथ ही यह पंचायत चैनपुर प्रखंड का पहला ओडीएफ (खुले में शौचमुक्त) पंचायत बना.
जिलाधिकारी राजेश्वर प्रसाद सिंह व पुलिस अधीक्षक हरप्रीत कौर द्वारा पिछले वर्ष गांधी जयंती के अवसर पर दो अक्टूबर 2016 को इस मुहिम की शुरुआत की गयी थी. पंचायत के मुखिया फिरदौस खानम, सभी वार्ड सदस्य एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ सत्येंद्र पराशर के अथक प्रयास और लोगों के सहयोग से चार महीनों में पंचायत के प्रत्येक घरों में शौचालय का निर्माण किया गया.
पंचायत को ओडीएफ घोषित करने के बाद डीएम कहा कि खुले में शौच सभ्य समाज के लिए न सिर्फ कलंक है, बल्कि एक अभिशाप भी है. स्वास्थ्य एवं सम्मान के लिए घर में शौचालय होना बहुत जरूरी है. गहना-जेवर है, लेकिन शौचालय नहीं है, तो सभी बेकार है.
महिलाओं की भूमिका महत्वपूर्ण
मौके पर वरीय उपसमाहर्ता कृष्ण कुमार उपाध्याय ने कहा कि अगर गांव की महिलाएं जागरूक हो जाएं, तो यह पंचायत क्या पूरा प्रखंड जल्द ही खुले में शौच से मुक्त हो जायेगा. हर विकास कार्य में महिलाओं का ही महत्वपूर्ण योगदान रहता है. महिलाओं के जागरूक होते ही हर घर में शौचालय बन जायेगा.
प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ सत्येंद्र पराशर ने कहा कि लोगों को अपनी आदत में भी बदलाव लाना होगा. खुले में शौच की बीमारी की तिलांजलि देनी होगी. घर में शौचालय निर्माण के बाद सभी को शौचालय की आदत डालनी पड़ेगी, तब जाकर हमारा समाज असल में खुले में शौच से मुक्त होगा. कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व जिला परिषद सदस्य दीवान अरशद हुसैन खान उर्फ राजू खान ने की. इस मौके पर एसडीओ लल्लन प्रसाद, डीआरडीए के निदेशक रवींद्र कुमार, अंचलाधिकारी चौधरी मुरली मनोहर प्रसाद राय, आरक्षी निरीक्षक विंध्याचल प्रसाद, थानाध्यक्ष अभय कुमार, डीएफओ, जिला परिषद सदस्य रामसेवक चौरसिया, उप प्रमुख राजीव रंजन सिंह, मुखिया संघ के अध्यक्ष प्रभुनारायण सिंह, सज्जन खान, उपेंद्र पासवान कुंवर प्रसाद सहित अन्य मौजूद रहे.
लोगों को दिलायी स्वच्छता की शपथ
जिलाधिकारी द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित महिला-पुरुषों को स्वच्छता की शपथ दिलायी गयी. उन्होंने खुले में शौच को एक नशा बताते हुए कहा कि जैसे पूरा बिहार मद्य निषेध के लिए सड़क पर उतरा था, उसी तरह इस नशे से भी लड़ना होगा. अपने भविष्य, परिवार व समाज के लिए हमें जागरूक होना होगा.
जिलाधिकारी ने कहा कि कैमूर हर क्षेत्र में अग्रणी जिला रहा है सिर्फ एक ही क्षेत्र में हम पीछे थे. कई जिलों में शौचालय निर्माण अंतिम दौर में है. हमें सिर्फ शुरुआत की जरूरत थी, जो हो चुकी है. आप सबके सहयोग से अब कैमूर भी जल्द ही ओडीएफ जिला घोषित होगा. उन्होंने कहा आज यह पंचायत सिर्फ खुले में शौचमुक्त ही नहीं, बल्कि रोगमुक्त पंचायत भी घोषित हुई है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन